फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   other

सहायक उपकरण पाकर खिले दिव्यांग लाभर्थियों के चेहरे

Mon, 19 Aug 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
other
बदायूं। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से इस्लामिया इंटर कॉलेज मेें दिव्यांगों को उपकरण वितरण किए गए। जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य के हाथों से उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल गए। इस मौके पर 2002 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

रविवार को हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री स्वामीप्रसाद मौर्य ने कहा कि 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता की स्थिति में मोटरयुक्त ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि श्रम विभाग द्वारा जल्द ही सामूहिक विवाह का विशाल कार्यक्रम भी कराया जाएगा। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि ईश्वर ने यदि दिव्यांगजनों को शारीरिक रूप से कमजोर बनाया है, तो मानसिक रूप से सशक्त भी बनाया है। दिव्यांगजन अपने हौसले बुलंद रखें, सरकार उनके साथ हैं। अभिभावक दिव्यांग बच्चों को बोझ न समझें।
विज्ञापन

शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं बिना भेदभाव के संचालित कर गरीबो को लाभांवित किया जा रहा है। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, सीडीओ निशा अनंत, एडीएम आरएन शर्मा, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक आदि मौजूद रहे।

ये बंटे उपकरण-
- कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को 524 ट्राइसाइकिल, 63 फोल्डिंग व्हील चेयर, छह सीपी चेयर, 1100 बैसाखी, 37 वॉकिंग स्टिक, दो ब्रेल स्लेट, दो ब्रेल किट, 13 ब्रेल केन, 19 स्मार्ट केन, 98 श्रवण यंत्र, 25 एमएसआईडी किट, 13 रोलेटर, पांच डीजी प्लेयर, 95 कृत्रिम अंग/कैलीपर सहित 14 प्रकार के कुल 2002 सहायक उपकरण दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed