फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   other

वयमटेक कंपनी और शिकायतकर्ता का एडीएम ने सुना पक्ष

Thu, 01 Aug 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
other
बदायूं। जिले में नियम विरुद्घ तरीके से वयमटेक कंपनी की ओर से जनसेवा केंद्रों को खोले जाने की शिकायतें लगातार शासन स्तर पर पहुंच रही थी। शासन ने डीएम को कंपनी और शिकायतकर्ता के पक्ष सुनने के निर्देेश दिए, जिस पर एडीएम एफआर ने बुधवार को वयमटेक कंपनी और शिकायतकर्ता का पक्ष सुना।
विज्ञापन

शासन की ओर से नामित वयमटेक कंपनी की ओर से जिलेवासियों के लिए आय, जाति, सामान्य निवास आदि प्रमाण पत्र बनाए जाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, लेकिन केंद्र निर्धारण के दौरान कंपनी प्रतिनिधि द्वारा अनियमितताएं बरती गईं। ऐसे में डीएम ने कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा। फिर भी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई न हो सकी। इस पर शिकायतकर्ता ने उच्च न्यायालय की शरण ले ली। न्यायालय के आदेश पर शासन ने डीएम को कंपनी और शिकायतकर्ता को अपनी बात करने के लिए आदेशित कर दिया। शासन से मिले निर्देश पर डीएम ने चार सदस्यीय टीम गठित कर तिथि निर्धारित कर दी। डीएम से मिले निर्देश पर कंपनी और शिकायतकर्ता ने डीएम द्वारा गठित टीम के सामने बुधवार को प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

वयमटेक कंपनी और शिकायतकर्ता ने अपना पक्ष रखा था। जब पूरी रिपोर्ट लिखित में इनकी ओर से दी जाएगी, उसके आधार पर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
-नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed