फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   other

हत्यारोपी भाई और उसके बेटों को भेजा जेल

Thu, 01 Aug 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
other
बदायूं। जमीन के विवाद के चलते सगे भाई को मौत के घाट उतारने वाले व्यक्ति और उसके दो बेटों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस हत्याकांड में दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपगांव में सुरेश (38) पुत्र मेघनाथ सिंह की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। सुरेश अपने खेत पर धान की सिंचाई करने गया था। वहीं उसका सगा भाई राम सिंह, अपने बेटे प्रमोद, जितेंद्र, नरेंद्र और बड़े भाई फूलसिंह के दामाद जुगेंद्र पुत्र नेताजी निवासी ग्राम डारनी थाना कुढ़ फतेहगढ़ जिला संभल पहुंच गए। पांचों लोगों ने रात में ही सुरेश की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पर मंगलवार सुबह उसकी पत्नी खेत पर पहुंची। बाद में पुलिस भी पहुंच गई। दोपहर बाद पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पांचों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एसपी देहात ने बताया कि सुरेश के हत्यारोपी राम सिंह, उसके बेटे प्रमोद और जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नरेंद्र और जुगेंद्र की अभी तलाश तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed