{"_id":"5d274aba8ebc3e6ccb57d17b","slug":"other-badaun-news-bly368217591","type":"story","status":"publish","title_hn":"्यापारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मियों ने शुरू की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्यापारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मियों ने शुरू की हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। बीते दिन नगर पालिका के एक सफाई कर्मचारी के साथ व्यापारी द्वारा की गई अभद्रता के बाद थाना पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न होने से क्षुब्ध पालिका के सफाई कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी, साथ ही गुरुवार को पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए तहसील पहुंचकर एसडीएम लाल बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। दो दिन से नगर में सफाई न होने से सड़कों पर गंदगी होना शुरू हो गई है।
बुधवार को पालिका का सफाई कर्मी रेगिस नगर के मुख्य बाजार स्थित बालाजी चौक के पास सफाई कर रहा था। जैसे ही उसने व्यापारी मुनीश कुमार की दुकान के पास नाली से गंदगी निकाली तो उसमें और मुनीश में कहासुनी हो गई। आरोप है कि मुनीश ने रेगिस से अभद्रता कर डाली। इसकी सूचना जैसे ही अन्य कर्मचारियों को हुई तो वे एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया। मगर पालिका के कर्मचारी पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने तुरंत हड़ताल करने का निर्णय ले लिया। गुरुवार को सभी सफाई कर्मचारियों में पालिका कार्यालय पर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में यूनियन के पदाधिकारी प्रीतम बाबू, पप्पू अली, कमलेश कुमारी, मीना देवी, उर्मिला देवी के नेतृत्व में एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।