फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Organized Hindu can only make the nation a monumental: Sadhvi

संगठित हिंदू ही देश को सिरमौर बना सकता है: साध्वी

Sun, 11 Jun 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुदायन।
अमर उजाला ब्यूरो रुदायन। Updated Sun, 11 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Organized Hindu can only make the nation a monumental: Sadhvi
साध्वी - फोटो : अमर उजाला
- रुदायन के गांव राजपुर रोशननगर में पहुंची थी साध्वी प्राची
विज्ञापन

संगठित हिंदू ही देश को सिरमौर बना सकता है। गाय और गंगा हमारी माता है उनकी रक्षा करना हमारा धर्म है। ऐसे ओजस्वी भाषणों से जनता में साध्वी प्राची ने राष्ट्रभक्ति की लहर भर दी। क्षेत्र के गांव राजपुर रोशननगर में हिंदू युवा वाहिनी बदायूं की ओर से आयोजित हिंदू चेतना रैली को संबोधित करते हुए नेता साध्वी प्राची ने पूछा कि क्या हमें आजादी बिना खड्ग और बिना ढाल के मिलना संभव था। आजादी कुर्बानियों से मिली।

उन्होंने कहा कि हिंदू को संगठित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में शीघ्र ही भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। हमारे सैनिक सीमा पर आतंकवादियों से जूझ रहे हैं तो हमें भी संगठित होकर देश के गद्दारों को खत्म करना होगा। तभी देश विश्वगुरु बन पाएगा। पुलिस प्रशासन को भी आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि अब सपा सरकार का खुमार अपने दिलो दिमाग से निकाल कर सही से काम करें। हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी के नाम पर दंगा फसाद करने वालों से हमें सावधान रहते हुए उन्हें चिह्नित करना होगा। इसके लिए एकजुटता परमावश्यक है। इस दौरान गोरक्षपीठ गोरखपुर के योगी शांति नाथ महाराज, धीरज सक्सेना राष्ट्रीय मंत्री गंगा महासभा, आदेश शर्मा, नितिन सक्सेना, ठाकुर अंकित कुमार सिंह, विपिन प्रधान, गंगाराम शास्त्री, राजेश पालीवाल, अमित चौधरी, कमल गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed