{"_id":"5cd5fa2bd3eb2e17ceeccd52203479d6","slug":"orders-to-the-panchayats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमाह कराएं 600 कार्य दिवसों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमाह कराएं 600 कार्य दिवसों का आयोजन
बदायूं।
Updated Tue, 02 Feb 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक में सीडीओ ने मनरेगा के तहत जिन मदों में काम किया जाना, उस बारे में विस्तार से समझाते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और मनरेगा का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों को तेजी से किया जाए, जिससे प्रतिमाह कम से कम 600 कार्य दिवसों का आयोजन किया जाए। कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में सीडीओ ने पाया कि 15 ब्लाकों की 300 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का काम बहुत कम हुआ है। उन गांवों के ग्राम विकास अधिकारियों को तेजी के साथ काम कराकर मानव दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन