फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Orders to register case against Bilsi CO, Ughaiti Inspector and many others

Budaun News: बिल्सी सीओ, उघैती इंस्पेक्टर समेत कई पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश

Fri, 21 Feb 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Orders to register case against Bilsi CO, Ughaiti Inspector and many others
बदायूं। एक युवक व उसकी मां पर एक युवती पुलिस की शह पर बार-बार हमले और मुकदमे दर्ज कराती रही। पीड़ित ने सीओ और इंस्पेक्टर सबसे शिकायत की, लेकिन उलटा उसके खिलाफ ही एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बिल्सी सीओ, उघैती इंस्पेक्टर, हल्का प्रभारी समेत अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने एसपी स्तर के अधिकारी से ही जांच करने को कहा है।
विज्ञापन

उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनका गांव में एक ही परिवार है। गांव की एक युवती की शादी 2016 में पड़ोस के गांव निवासी युवक से हुई थी। इसके बाद उस युवती ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया, जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

अगस्त 2023 में युवती ने उनके खिलाफ भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में उघैती थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पुलिस ने एफआर लगा दी, जिसके चलते युवती ने अपने परिजनों के साथ उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके। फायर कर जानलेवा हमला किया। घटना की शिकायत उनकी मां ने पुलिस से की, लेकिन थाना पुलिस से लेकर सीओ ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 अक्टूबर 2024 को आरोपियों ने उनकी मां रेखी देवी का सिर फोड़ दिया। मां ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अगले दिन बिल्सी सीओ उमेश चंद्र ने उस युवती से कहा कि वह जल्द रिटायर्ड होने वाले हैं, उसकी मदद हो जाएगी। पुलिस की शह पर युवती ने थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत छेड़खानी के आरोप में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विवेचना सीओ बिल्सी को ही सौंपी गई। इसकी शिकायत पीड़ित की मां ने पुलिस अधिकारियों से की। इस पर सीओ ने नाराज होकर एक और रिपोर्ट उसी युवती से उघैती थाने में पीड़ित के खिलाफ दर्ज करा दी। इस पर उन्होंने बिल्सी सीओ, उघैती थानाध्यक्ष कमलेश कुमार व हल्का प्रभारी रविंद्र सिंह से फिर शिकायत की, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई।
कोर्ट में पीड़ित ने बताया कि आठ जनवरी को वह मामा को अस्पताल में देखकर मां के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रात आठ बजे गांव के भगवान सिंह, आकेश, गोविंद, प्रेम, विकास व बॉबी समेत कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर व मां पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने सीओ, थानाध्यक्ष व हल्का प्रभारी को सूचना दी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

इसके बाद 19 जनवरी को फिर उन पर जानलेवा हमला हुआ। मां पर फायरिंग की गई। तमंचे की बट से पीटा। आरोपी मां का पर्स, आधारकार्ड, चेकबुक, घर की चाबियां और 50 हजार रुपये समेत अन्य सामान लेकर भाग गए। अदालत ने संबंधित थानाध्यक्ष को बिल्सी सीओ, उघैती इंस्पेक्टर, हल्का प्रभारी समेत अन्य पर संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed