फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Order to give Rs 3.14 lakh to Sahara Credit Cooperative Society

Budaun News: सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी को 3.14 लाख रुपये देने का आदेश

Tue, 07 May 2024 05:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Order to give Rs 3.14 lakh to Sahara Credit Cooperative Society
बदायूं। उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष संजीव यादव ने सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ और स्थानीय शाखा को 3 लाख 14 हजार 10 रुपये परिवादी को देने का आदेश पारित किया है। कहा है कि वादी को जो धनराशि दी जाएगी उस पर भुगतान की तिथि से छह प्रतिशत ब्याज भी देना होगा। साथ ही दो हजार पांच सौ रुपये वाद व्यय का भी भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी गोपेश शर्मा ने 28 जून 2022 को उपभोक्ता फोरम में परिवाद दायर किया गया था। बताया था कि सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में अलग-अलग तिथियों पर 2.70 लाख रुपये की धनराशि गैस एजेंसी के सामने सुदर्शन मार्केट वाली शाखा पर दिनांक 30 जुलाई 2016 को जमा की थी। 18 माह की अवधी पूरी होने पर 3 लाख 14 हजार 10 रुपये का भुगतान होना था, जिसकी परिपक्वता 18 महीने बाद 30 जनवरी 2018 को हो गई थी।
विज्ञापन

परिवादी ने जब अपनी धनराशि प्राप्त करने के लिए आवेदन किया तब कंपनी के अधिकारियों ने कहा की परिपक्वता तिथि बढ़ा दी गई है, फिर भी भुगतान नहीं किया। इस तरह कंपनी ने भुगतान ना करके सेवा में कमी की है। तब परिवादी ने अपने अधिवक्ता पंकज शुक्ल के माध्यम से उपभोक्ता फोरम में परिवाद दायर किया। कंपनी को तामीला होने के बाद भी कोई कंपनी की ओर से प्रस्तुत नहीं हुआ। परिवादी अधिवक्ता की दलील सुनने के बाद अध्यक्ष संजीव यादव ने एक पक्षीय आदेश दिया कि सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड परिवादी को छह प्रतिशत ब्याज की दर से भुगतान करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed