फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Opposition's Resistance to Women's Rights is Unfortunate: B.L. Verma

महिलाओं के अधिकारों पर विपक्षियों का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण : बीएल वर्मा

Tue, 21 Apr 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Opposition's Resistance to Women's Rights is Unfortunate: B.L. Verma
पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। स्रोत- भाजपा
बदायूं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों से जुड़े विधेयकों का विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एक होटल में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बीएल वर्मा ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में हुई घटनाओं ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों की महिला-विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है। जोर देकर कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार देने में बाधा डालना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी दी है कि देश की महिलाएं अब मूक दर्शक नहीं हैं, बल्कि सक्रिय भागीदार हैं। चुनावी परिणामों को प्रभावित करने की क्षमता रखती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा इन महिला-विरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करती रहेगी ताकि महिलाओं को उनका अधिकार मिल सके। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय, अनुभव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed