फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Opportunity for admission to Classes 9 and 11 at Navodaya Vidyalaya; applications open.

Budaun News: नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ, 11 में दाखिले का मौका, आवेदन शुरू

Fri, 04 Sep 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for admission to Classes 9 and 11 at Navodaya Vidyalaya; applications open.
बदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ व 11 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए विभाग की ओर से आयु और शैक्षिक योग्यता से संबंधित शर्तें तय की गई हैं।
विज्ञापन

कक्षा नौ में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं का जन्म एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बदायूं जिले के किसी सरकारी अथवा सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा आठ में अध्ययनरत होना जरूरी है।
विज्ञापन

दूसरे जिले के विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए जिले की पात्रता लागू होगी या नहीं, इसे आवेदन से पहले निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार देखना होगा। दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर निर्धारित की गई है। ऐसे में पात्र छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। आवेदन करते समय जन्मतिथि और कक्षा आठ में अध्ययनरत होने से संबंधित विवरण सही-सही दर्ज करना होगा। इस संबंध में प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed