फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Operation of both roadways buses going to Ayodhya stopped

Budaun News: अयोध्या जाने वाली दोनों रोडवेज बसों का संचालन बंद

Thu, 17 Oct 2024 05:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 17 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Operation of both roadways buses going to Ayodhya stopped
रोडवेज बस अड्डा पर खड़ी बस। फाइल फोटो
बदायूं। रोड फेक्टर कम आने पर बदायूं से अयोध्या जाने वाली दोनों बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। अब बसों को दिल्ली रूट पर लगाया है। वहीं, परिवहन निगम इन बसों को बदायूं-अयोध्या वाया दिल्ली-बदायूं चलाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


जिले में 15 जनवरी से अयोध्या के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई थी। शासन के आदेश पर यह बस सेवा शुरू हुई थी। इसके तहत अयोध्या जाने के लिए दो रोडवेज बसें लगाई गईं थीं। उनमें एक बस सुबह नौ बजे और दूसरी सुबह 11 से रवाना हो रही थी। इनमें जिले से 10 से 15 सवारियां ही अयोध्या जाने के लिए मिल रहीं थीं, इससे परिवहन निगम को नुकसान हो रहा था। अब करीब 20 दिन से दोनों बसों पर पूर्णत: रोक लगा दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बसों पर रोक शासन के आदेश पर लगाई है। यह भी बताया कि अग्रिम आदेशों तक इनके संचालन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन



- दोनों बसों के पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे थे। ऐसे में इनको रोक दिया है। बदायूं से अयोध्या को बसें तो भेजी जाएंगी लेकिन लौटकर वह दिल्ली होकर यहां तक आएंगी। जल्द ही बस सेवा बहाल कर दी जाएगी। - अजय कुमार, एआरएम बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed