फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   OPD closed

आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी बंद की गईं ओपीडी सेवाएं

Fri, 23 Apr 2021 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
OPD closed
बदायूं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी ओपीडी बंद करने का आदेश दिया है। इसके बाद जिले के सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई है। इसके स्थान पर आयुर्वेदिक अस्पतालों में अब संबंधित चिकित्साधिकारी को मोबाइल पर कॉल करके कोई भी रोगी बीमारी के संबंध में बात कर परामर्श ले सकता है।
विज्ञापन

कोरोना की बढ़ती रफ्तार के कारण जिला और जिला महिला अस्पताल समेत सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं पहले ही बंद की जा चुकी हैं। इसके बाद अब आयुर्वेदिक सेवाएं की ओर से आदेश पारित किया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों के दवाओं के वितरण और ओपीडी सेवाओं के स्थान पर मोबाइल फोन पर सलाह दी जाए। सभी सरकारी आयुर्वेदिक अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक अस्पताल के गेट के बाहर अपना नाम और नंबर लिख दें, ताकि यहां आने वाले मरीजों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

डॉक्टर का नाम--- आयुर्वेदिक अस्पताल--- मोबाइल नंबर
डॉ. अवधेश कुमार ------ सीकरी 9410430875
डॉ. पूनम ------ मई ------ 9457832887
डॉ. आशुतोष कुमार--- कुंडा शाहपुर--- 9719124377
डॉ. अनिल कुमार---सिसरका--- 8449483514
डॉ. विवेक मोहन पांडेय---सूरजपुर--- 9897917006
डॉ. हरपाल सिंह--दलेलनगर--- 9758054250
डॉ. अरुण कुमार सिंह---गंडाह--- 9410845368
डॉ. संतोष कुमार---तिगरा--- 9410014128
डॉ. संजय कुमार---असधरमई--- 8899251808
डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता--- चितरी---9259828675
डॉ. संतोष यादव---दुधौनी--- 6396401851
डॉ.शशी यादव---नदरौली--- 8650314934
डॉ. अनुपम---कुंवरगांव--- 9457113615
डॉ. निधि गुप्ता---नगर बदायूं--- 7409547980
डॉ. शालिनी कौशिक---दातागंज---7417430080
आयुर्वेदिक निदेशालय ने आयुर्वेदिक अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं और दवा वितरण बंद करने के साथ मोबाइल पर लोगों को स्वास्थ्य परामर्श मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों के डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है। - डॉ. मोहन कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed