{"_id":"698793f8067617e39f00b25f","slug":"only-an-organized-society-can-strengthen-the-nation-badaun-news-c-123-1-bdn1010-156753-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: संगठित समाज ही कर सकता है राष्ट्र को मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: संगठित समाज ही कर सकता है राष्ट्र को मजबूत
Sun, 08 Feb 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
अलापुर। नगर के रामलीला मैदान आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदुओं की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। सम्मेलन की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि बृज प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि सनातन धर्म सत्यता पर चलने की सीख देता है और समाज को संगठित करता है। उन्होंने कहा कि संगठित हिंदू समाज ही राष्ट्र को मजबूत बना सकता है।
स्वामी दिव्यानंद योगीराज महाराज ने कहा कि राष्ट्र की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए समाज में एकता अनिवार्य है। विभाग प्रचारक सुधांशु ने हिंदू धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि कुंभ मेले में स्नान के दौरान सभी हिंदू एकजुट दिखाई देते हैं, जहां जातिगत भेदभाव नहीं होता। इससे समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
जिला प्रचारक भरत ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन की अध्यक्षता रामनाथ वाल्मीकि ने की।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया, शारदा कांत, अनुज शर्मा, अनुरोध गुप्ता, लोकेश शर्मा, ऋषिपाल शर्मा रहे।