फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Only 45 percent target of paddy procurement could be met, today is the last day

Budaun News: 45 फीसदी ही पूरा हो सका धान खरीद का लक्ष्य, आज अंतिम दिन

Wed, 31 Jan 2024 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Only 45 percent target of paddy procurement could be met, today is the last day
मंडी समिति में ​स्थित धान क्रय केंद्र
बदायूं। जिले में खुले सरकारी धान खरीद केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 45 फीसदी ही खरीद हो पाई है। शासन ने एक फरवरी को सभी सरकारी केंद्र बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य देने के लिए धान का समर्थन मूल्य शुरू में ही घोषित कर दिया था। इसके बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिले में 45 सरकारी क्रय केंद्र खोलकर एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू की। शासन ने जिले को 58000 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया, लेकिन विभाग लक्ष्य पूरा नहीं कर सका। शासन के निर्देश पर 31 जनवरी तक ही धान की खरीद की जानी है।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस बार बाजार रेट समर्थन मूल्य से अधिक रहा। समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल था, जबकि बाजार में किसानों को 2200 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल तक का रेट मिला। ऐसे में किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर धान नहीं बेचा। इसकी वजह से लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

समय से पहले बंद हो गए केंद्र
- ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो सरकारी क्रय केंद्र समय से पहले ही बंद हो गए। दरअसल, केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसान ही नहीं आ रहे थे, इसके चलते क्रय केंद्र प्रभारियों ने भी आना बंद कर दिया। ऐसे में देहात क्षेत्र में क्रय केंद्र समय से पहले ही बंद हो गए। हालांकि विभाग के अनुसार सभी केंद्र आज भी संचालित हैं, जो एक फरवरी को बंद किए जाएंगे।

-----------
-शासन ने 31 जनवरी तक ही धान की खरीद का समय नियत किया है। क्रय केंद्रों को एक फरवरी को बंद कर दिया जाएगा। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 45 प्रतिशत ही धान की खरीद हो सकी है। - अतुल कुमार वरिष्ठ, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed