फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Online applications for State Teacher Award will be made from 15th

Budaun News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए 15 से होंगे ऑनलाइन आवेदन

Sat, 15 Nov 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Online applications for State Teacher Award will be made from 15th
बदायूं। राज्य शिक्षक पुरस्कार व मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार 2025 के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर से शुरू हो गए हैं, जो पांच दिसंबर तक भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक प्रधानाचार्य/ शिक्षक संबंधित पोर्टल upmsp.edu.in पर लॉगिन कर अपना प्रोफाइल भर कर आवश्यक दस्तावेज व उपलब्धियों का विवरण अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस लालजी यादव ने बताया कि इस बार आवेदन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और समावेशिता पर विशेष बल दिया गया है। प्रत्येक आवेदन के साथ शिक्षक को अपने विद्यालय में किए गए शैक्षिक नवाचार, बाल-हितैषी गतिविधियां, समावेशी शिक्षा के उपाय, बाल सुरक्षा के प्रयास तथा सामुदायिक जुड़ाव के प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। साथ ही सरकार ने यह निर्देश दिया है कि प्रत्येक आवेदक अधिकतम 5 मिनट का परिचयात्मक वीडियो भी अपलोड करें।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि जिले से प्राप्त आवेदनों का प्रारम्भिक मूल्यांकन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। इसके बाद चयनित आवेदनों को राज्य स्तरीय पैनल के समक्ष अंतिम चयन हेतु भेजा जाएगा। चयन मानदंड में शिक्षक का शैक्षणिक प्रभाव, नवाचार की गुणवत्ता, बहुआयामी योगदान और बच्चों के सर्वांगीण विकास में दिए गए प्रयास प्रमुख होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed