फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Online application started for 'O' level and 'Triple C' training

Budaun News: ‘ओ’ लेवल व ‘ट्रिपल सी’ के प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sat, 22 Nov 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Online application started for 'O' level and 'Triple C' training
बदायूं। पिछड़ा वर्ग के युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से विभाग की ओर से ‘ओ’ लेवल व ‘ट्रिपल सी’ कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कंप्यूटर आधारित कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने विशेष पोर्टल जारी किया है, जिस पर जिले के इच्छुक युवा निर्धारित अंतिम तिथि एक दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन

जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए एक वर्षीय ‘ओ’ लेवल व तीन माह के ‘ट्रिपल सी’ कंप्यूटर प्रशिक्षण के नि:शुल्क कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग की ओर से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार अभ्यर्थी 20 नवंबर से एक दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक backwardwelfare.up.nic.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पर उपलब्ध द्वितीय चरण के ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरकर जमा करें। आवेदन पूर्ण करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, हाईस्कूल/ इंटर की मार्कशीट सहित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करते हुए एक दिसंबर की शाम पांच बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के तहत ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए अधिकतम वार्षिक आय सीमा एक लाख रुपये निर्धारित है। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (इंटरमीडिएट) अनिवार्य है। आवेदक की आयु 35 वर्ष से अधिक न हो, वह बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो। यह योजना केवल अन्य पिछड़ा वर्ग (ओवीसी) वर्ग के युवाओं के लिए है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि यह प्रशिक्षण युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में रोजगारपरक दक्षता प्रदान करने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed