{"_id":"7a451e77a3c053f258ed2f0546c59a6b","slug":"online-account-opening-speaking-to-banker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन खाता खुलवाने को बोल रहे बैंककर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन खाता खुलवाने को बोल रहे बैंककर्मी
Binavar
Updated Fri, 27 Mar 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मियों की मनमानी बढ़ती जा रही है। वह आमजन के खाता खोलना तो दूर, बात भी नहीं कर रहे हैं। ज्यादा पूछने पर ऑनलाइन खाता खुलवाने पर जोर देते हुए टरका दे रहे हैं। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि ऑनलाइन खाता खुलवाना ग्रामीणों के लिए मुश्किल भरा है। लिहाजा उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं जो कैफे वाले खाता खोल भी रहे हैं, वो 60 से 100 रुपये तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में किसी में भी फार्म भरवाकर खाता नहीं खुलवाए जा रहे हैं। यह भी बताया कि बैंक कर्मी कोई बात भी ढंग से नहीं बताते हैं उल्टा अभद्र व्यवहार करते हुए टरका देते हैं। नीरज पाठक, नंद किशोर चौहान, अजय कुमार, मोहनलाल, राहुल चौहान, पंकज गुप्ता आदि ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने का मन बनाया है।
विज्ञापन
सैदपुर। इधर, क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी खाता न खोलने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पर एक माह पहले जमा किए गए कागजों के बाद भी अभी तक खाते नहीं खोले गए हैं। इससे ग्रामीणों को खासा परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे सभी में रोष है।
विज्ञापन