{"_id":"694991ce7d8fdc0e3c0dfc74","slug":"one-person-arrested-in-fraud-case-involving-over-25-million-rupees-investigation-into-the-role-of-another-person-begins-badaun-news-c-123-1-bdn1010-153377-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ढाई करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी में एक गिरफ्तार, दूसरे की भूमिका की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ढाई करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी में एक गिरफ्तार, दूसरे की भूमिका की जांच शुरू
विज्ञापन
वजीरगंज। कस्बा में ईएमआई को लेकर एक निजी कंपनी के साथ 2.53 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी कस्बा के वार्ड छह निवासी हेमेंद्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी शाहजहांपुर के नौहल्ला निवासी कंपनी में स्टेट हेड (यूपी) व एरिया मैनेजर रितेश गुप्ता की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अप्रैल 2023 से जुलाई 2023 के बीच कंपनी के ग्राहकों से एक-एक अतिरिक्त ईएमआई की राशि वसूल की। उस राशि को कंपनी के सिस्टम में जमा नहीं किया गया। इस दौरान 2.53 करोड़ रुपये का गबन किया गया। इसमें से केवल 27 लाख रुपये ही वापस किए गए।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पैसे के गबन के साथ-साथ धमकी देकर उन्हें गुमराह करने का प्रयास भी किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना वजीरगंज पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।