फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One more corona infected in Badaun and now total number of patients in district is five

बदायूं में मिला एक और कोरोना संक्रमित, जिले में मरीजों की संख्या हुई पांच

Thu, 16 Apr 2020 11:43 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 16 Apr 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
One more corona infected in Badaun and now total number of patients in district is five
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

बदायूं में गुरुवार रात एक कोरोना संक्रमित शख्स की पहचान हुई है। इस प्रकार जिले में अब संक्रमित व्यक्तियों की संख्या पांच हो गई है। यह संक्रमित मुंबई के बडाला का है जो एक अप्रैल को सहसवान की मस्जिद में पकड़ा गया था।

विज्ञापन


उसकी दोबारा जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार रात आई। विगत एक अप्रैल को सहस3वान पुलिस ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर मुंबई के बडाला के छह लोगों को पकड़ा था।इनके अलावा 25 लोग और भी पकड़े गए थे जिनमें 15 लोग बुलंदशहर, पांच लोग आंध्रप्रदेश तथा पांच महिलाएं तेलंगाना की थीं।
विज्ञापन


ये छह लोग कस्बे की मक्का मस्जिद से तथा 15 लोग मदरसा फैज-ए-आम में मिले थे, जबकि आंध्रप्रदेश के पांच लोगों अलावा तेलंगाना की पांच महिलाएं भवानीपुर खल्ली में मिले थे। इन सभी के सैंपल लेते हुए जिला अस्पताली में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बडाला के छह लोगों में से एक की रिपोर्ट छह अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। शक होने पर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाकी बचे पांच लोगों की जांच विगत 14 अप्रैल को सैंपल लेकर दोबारा कराई गई।


गुरवार रात को आई रिपोर्ट में इनमें से एक को पॉजिटिव बताया गया है। यह संक्रमित भी जिला अस्पताल में क्वारंटीन चल रहा था। जिले में एक के बाद एक पांचवा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed