फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One bike collided with an e-rickshaw and another with a bull; five injured.

Budaun News: एक बाइक ई-रिक्शा तो दूसरी सांड़ से टकराई, पांच घायल

Sun, 21 Jun 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
One bike collided with an e-rickshaw and another with a bull; five injured.
कादरचौक। थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो बाइकों के टकराने की घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। दोनों ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पहली घटना में घायल दोनों युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बदायूं रोड पर गंगपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक, ई-रिक्शा से टकरा गई। आमने-सामने हुई इस टक्कर में बाइक सवार अरबाज (27) पुत्र होशियार और अमन (25) पुत्र नबी निवासी गांव कादरबाड़ी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कादरचौक पहुंचाया। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के गांव चौड़ेरा निवासी सुरेश की बाइक कस्बा में नूरपुर रोड पर अचानक सामने आए सांड़ से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार सुरेश, उनकी पत्नी किताबश्री और पुत्री करिश्मा घायल हो गईं। लोगों ने उन्हें सीएचसी कादरचौक पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed