फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One and a half year old son laid down on the side of the track... Woman commits suicide by lying down in front of the train

Budaun News: पटरी किनारे लिटाया डेढ़ साल का बेटा...खुद ट्रेन के आगे लेटकर महिला ने की आत्महत्या

Wed, 31 Jan 2024 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old son laid down on the side of the track... Woman commits suicide by lying down in front of the train
जिला अस्पताल में भर्ती घायल मासूम बच्चा।
बदायूं। फैजगंज बेहटा इलाके में सोमवार रात करीब 30 वर्षीय एक महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। नजदीक में उसका डेढ़ साल का बेटा रेलवे लाइन किनारे लेटा मिला। उसके रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग लाइन किनारे पहुंचे। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसे मोर्चरी में रखवा दिया और आसपास इलाके में इसकी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब एक बजे आसफपुर निवासी ग्रामीणों ने रेलवे लाइन किनारे एक छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनी। आधी रात में बच्चे के रोने की आवाज सुनकर कुछ लोग अपने घरों से निकलकर रेलवे लाइन किनारे पहुंचे तो वहां ट्रेन से कटा हुआ महिला का शव पड़ा था। उसकी गर्दन धड़ से अलग थी। ऐसा लग रहा था कि उसने रेलवे लाइन की पटरी पर लेटकर आत्महत्या की है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग उठकर आ गए। उन्होंने तुरंत बच्चे को उठाकर एक कंबल में लपेटा और फैजगंज बेहटा एसओ वेदपाल सिंह को सूचना दी। इससे वह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत बच्चे को आसफपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में महिला के शव को भी मोर्चरी में रखवा दिया गया। महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का अनुमान है कि शायद महिला अपने घर से नाराज होकर आई थी, जिससे उसने अपने बेटे को रेलवे लाइन किनारे लिटाकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि बालक को भी होठ में चोट आई है। शायद उसको पत्थर उछलकर लग गया था। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि अभी महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बच्चे को चाइल्ड लाइन ने अपने सरंक्षण में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed