फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On the second day of Urs-e-Qadri, gatherings were held at the dargah and relics were visited.

Budaun News: उर्से कादरी के दूसरे दिन दरगाह में सजी महफिलें और तबर्रुकात की जियारत

Mon, 10 Nov 2025 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
On the second day of Urs-e-Qadri, gatherings were held at the dargah and relics were visited.
दरगाह में सजी महफिलें में मौजूद जिला ए काजी समेत अन्य। स्रोत अकीदतमंद
बदायूं। दरगाह आलिया कादरिया पर चल रहे हज़रत शाह ऐनुल हक हजरत अब्दुल मजीद कादरी बदायूंनी रहमतुल्लाह अलैह के तीन दिवसीय सालाना उर्से कादरी रविवार को अकीदतमंदों के साथ रुहानी माहौल में मनाया गया। आयोजन खानकाह के साहिबे सज्जादा एवं काजी-ए-जिला हजरत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी की सरपरस्ती में जारी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह दरगाह परिसर में महफिल का आगाज हुआ। दोपहर में तबर्रुकात शरीफ की जियारत कराई गई, जिसमें उपस्थित जायरीन ने बरकतें हासिल कीं। बाद नमाजे असर हल्का-ए-ज़िक्र का आयोजन हुआ। तीसरी महफिल की शुरुआत कारी फरमान कादरी की तिलावत-ए-कुरान से हुई। इसके बाद साहिबे सज्जादा हजरत अब्दुल गनी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी ने अपना कलाम पेश किया और इल्मी तकरीर से लोगों के दिलों को रोशन किया। उन्होंने साहिबे उर्स की जिंदगी पर विस्तार से रोशनी डाली। इसके बाद नाजिमे उर्स हजरत अब्दुल कय्यूम कादरी, हाफिज गुलाम अतीफ कादरी, हाफिज असद मुईन कादरी, अब्दुल हन्नान कादरी और अनीस पटेल कादरी ने नात शरीफ के कलाम पेश किए।
विज्ञापन

महफिल में शहजादा-ए-ताजदारे अहले सुन्नत हजरत अल्लामा मौलाना अज्जाम मियां कादरी, अहमद मुजतबा सिद्दीकी समेत कई उलमा मौजूद रहे।

आज रात होगी बड़ी कादरी मजीदी कांफ्रेंस
रविवार बाद नमाजे इशा बड़ी कादरी मजीदी कांफ्रेंस होगी। इसमें विभिन्न खानकाहों के सज्जादानशीन और नामी उलमा की मौजूदगी रहेगी। उर्स का समापन 10 नवंबर को बाद नमाजे फज्र कुल शरीफ की फातिहा के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed