{"_id":"692358c0cd2860a23c06c0a7","slug":"on-the-orders-of-the-court-reports-were-filed-against-seven-people-in-the-case-of-robbery-and-assault-badaun-news-c-123-1-bdn1036-151539-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोर्ट के आदेश पर डकैती व मारपीट के मामले में सात लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोर्ट के आदेश पर डकैती व मारपीट के मामले में सात लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मॉडर्न गेस्ट हाउस में 25 अगस्त की रात 9:00 बजे मारपीट के साथ लूटपाट की गई थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
न्यायालय विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र की अदालत में योगेन्द्र सिंह वाद दायर किया था। बताया था की वह मॉर्डन गेस्ट हाउस के सामने डॉ. हरेंद्र सिंह की दुकान है। वह लंबे समय से लोगों को डरा धमका कर पैसे की वसूली करता आ रहा है। कई बार इसकी शिकायत भी कोतवाली पुलिस से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी।
19 अगस्त की रात 9:30 बजे पीड़ित अपने गेस्ट हाउस पर था। तभी हरेन्द्र सिंह, मंटू यादव, संजीव वाल्मीकि सहित चार अज्ञात लोग नाजायज असलाह, डंडा-सरिया लेकर गेट हाउस में घुस आए और हमलावर हो गए। उस वक्त कार्यालय में बैठे पवन, सोनू सिंह व राजीव यादव दिनभर का हिसाब कर रहे थे। गेस्ट हाउस के कार्यालय में पवन ने जब रोकना चाहा तो उसके ऊपर तमंचा रख दिया। डंडे व लात-घूंसों से मारने लगे और दिन भर की कमाई 12 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चले गए। शिकायती पत्र लेकर थाने गए, लेकिन थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट का सहारा लिया। रविवार देर शाम को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने डॉ हरेंद्र यादव, मंटू यादव, संजीव वाल्मीकि व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।