फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On the orders of the court, a report was filed against the then JE

Budaun News: कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Dec 2024 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a report was filed against the then JE
बदायूं। एक साल पहले बिजली लाइन का तार भैंस के ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई थी। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। अब कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन जेई बिजली विभाग रजनीश के खिलाफ अलापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी अजयपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 23 सितंबर को रात करीब आठ बजे घेर में बंधी भैंस के ऊपर बिजली का जर्जर तार टूटकर गिर गया। इससे उसकी भैंस की मौत हो गई। बिजली निगम की लापरवाही से घटना हुई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। अब अलापुर पुलिस ने जेई रहे रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है। बताया है कि हाल में जेई बदायूं की ढाक वाली ज्यारत विद्युत केंद्र पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed