फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On the order of the court, a case of kidnapping of a woman was filed against real brothers

Budaun News: कोर्ट के आदेश पर सगे भाइयों पर महिला के अपहरण का मुकदमा

Sat, 19 Jul 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
On the order of the court, a case of kidnapping of a woman was filed against real brothers
बदायूं। कोर्ट के आदेश पर दातागंज कोतवाली पुलिस ने 18 मई को महिला के अपहरण के मामले में सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन करते हुए जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 18 मई 2025 की दोपहर वह घर पर नहीं था। इसी बीच उघैती थानाक्षेत्र के गांव भुडियन निवासी सगे भाई विनोद यादव व छोटे यादव उसकी पत्नी का घर से अपहरण कर ले गए। उसने पत्नी को परिचितों व संभावित स्थानों पर तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उसे जानकारी हुई कि पत्नी का अपहरण विनोद और छोटे यादव ने बेचने के मकसद से किया है। इसके बाद वह लगातार पत्नी की तलाश कर रहा है, लेकिन अभी तक वह नहीं मिली है। आरोप है कि दोनों भाई महिलाओं की खरीद फरोख्त का काम करते हैं। इससे पत्नी की जान का खतरा है।
विज्ञापन

उन्होंने दातागंज कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस न कार्रवाई की और न कोई मदद की। एसएसपी से शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिसके बाद उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सगे भाई विनोद व छोटे के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों व महिला की तलाश में जुट गई है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed