{"_id":"66a6e2cc2eda953747043f17","slug":"on-the-highway-miscreants-looted-the-car-of-two-businessmen-from-haryana-tied-their-hands-and-legs-and-left-them-on-the-roadside-badaun-news-c-123-1-sbly1004-123202-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे पर बदमाशों ने हरियाणा के दो व्यापारियों से कार लूटी, हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे पर बदमाशों ने हरियाणा के दो व्यापारियों से कार लूटी, हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे डाला
Mon, 29 Jul 2024 06:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
बिनावर। बरेली-बदायूं हाईवे पर शनिवार रात कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए हरियाणा के दो व्यापारियों से कार लूट ली। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर उन्हें सड़क किनारे डाल दिया। फिर उनकी कार लेकर बरेली की ओर भाग गए।
हरियाणा के जिला कैथल के थाना भुल्ला क्षेत्र के अजीमगढ़ निवासी व्यापारी चरन सिंह साथी तनवीर के साथ शाहजहांपुर से बरेली होते हुए बदायूं आ रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बरेली-बदायूं हाईवे पर मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक कार सवार बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक करके रुकवा लिया। उन्होंने व्यापारियों को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन व्यापारियों ने कार का शीशा नहीं खोला।
इसके बाद बदमाशों ने कोई वजनदार वस्तु मारकर उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। तमंचे के बल पर दोनों व्यापारियों को कार के अंदर ही रस्सी से बांधकर डाल लिया और फिर आगे ले जाकर उन्हें सड़क किनारे फेंक दिया। फिर उनकी कार लूटकर ले गए। जैसे-तैसे व्यापारियों ने अपनी रस्सी खोली और हाईवे पर आकर लोगों की मदद से यूपी 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रात में ही एसओजी टीम को बुला लिया गया। उसके बाद एसओजी टीम दोनों व्यापारियों को अपने साथ ले गई। जब शनिवार सुबह इसकी चर्चा फैली तो पुलिस ने मामले को छिपाने की कोशिश शुरू कर दी। थाना पुलिस रविवार शाम तक मामले को छिपाती रही और संदिग्ध बताती रही। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इसकी छानबीन कर रहे हैं। मामला संदिग्ध है।