फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On the first day, the Tirthankara Bhagwan's Garbha Kalyanak was celebrated.

Budaun News: पहले दिन मनाया तीर्थंकर भगवान का गर्भ कल्याणक

Mon, 03 Nov 2025 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
On the first day, the Tirthankara Bhagwan's Garbha Kalyanak was celebrated.
पूजन से पहले अपनी- अपनी भूमिका के लिए सजीं जैन समाज की बालिकाएं। संवाद - फोटो : chineni news
झानी। दिगंबर जैन समाज की ओर से रविवार सुबह पंचकल्याणक महोत्सव की शुरुआत हो गई। पहले दिन घटयात्रा निकाली गई। अपने- अपने रथ पर सवार सौधर्म इंद्र, धनपति कुबेर और यज्ञनायक के साथ अनुयाइयों की खासी भीड़ जुटी। महिलाओं ने भी पूरी आस्था के साथ सहभागिता की।
विज्ञापन

जैन मंदिर में तीर्थंकर भगवान के अभिषेक और पूजन के बाद घटयात्रा सुबह करीब सात बजे शुरू हुई। घटयात्रा में तीन रथों पर सौधर्म इंद्र के रूप में जयदीप जैन, धनपति कुबेर के रूप में अनूप जैन और यज्ञनायक के रूप में भगवान की प्रतिमा लेकर अशोक जैन सवार हुए। भगवान के पुत्र भरत के रूप में आर्जव जैन और बाहुबली के रूप में सम्यक जैन ऊंट पर सवार होकर घटयात्रा में शामिल हुए। मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ के पार्श्वनाथ दिव्य घोष ने धुन बजाई तो साधर्मी बंधुओं समेत महिलाएं झूम उठीं। महिलाओं ने नृत्य भी किया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर से कछला रोड बाजार होकर घटयात्रा कार्यक्रम स्थल कृष्ण प्रभा पैलेस परिसर में पहुंची तो पूरा इलाका तीर्थंकर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। आचार्य बसुनंदी महाराज ने पूजन-अर्चना कराई। ध्वजारोहण अभिषेक जैन और प्राची जैन ने परिजनों की मौजूदगी में किया। पांडाल उद्घाटन सुरेशचंद्र जैन, महावीर प्रसाद, संदीप जैन, गौरव जैन की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी, बदायूं और आसपास के शहर-कस्बों से आए सजातीय अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। गर्भ कल्याणक की पूजा मनोज शास्त्री की देखरेख में चयनित पात्रों के जरिये कराई। इस मौके अरुण जैन, सिद्धार्थ जैन, निखिल जैन, राकेश जैन रजनी जैन, अभिषेक जैन, प्राची जैन, संगीता जैन, अशोक जैन, अनिल जैन, पूजा, प्राची, कृतिका, सौम्या, साक्षी और रिचा जैन आदि मौजूद रहीं।

पूजन से पहले अपनी- अपनी भूमिका के लिए सजीं जैन समाज की बालिकाएं। संवाद

पूजन से पहले अपनी- अपनी भूमिका के लिए सजीं जैन समाज की बालिकाएं। संवाद- फोटो : chineni news

पूजन से पहले अपनी- अपनी भूमिका के लिए सजीं जैन समाज की बालिकाएं। संवाद

पूजन से पहले अपनी- अपनी भूमिका के लिए सजीं जैन समाज की बालिकाएं। संवाद- फोटो : chineni news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed