फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On the assurance of CO, the family performed the last rites of the dead body

Budaun News: सीओ के आश्वासन पर परिजनों ने शव का किया अंतिम संस्कार

Sat, 20 Apr 2024 03:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
On the assurance of CO, the family performed the last rites of the dead body
कलरावाला गांव में युवक की मौत पर बेहोश मां के मुंह में पानी डालते परिवार के लोग। संवाद
दबतोरी/आसफपुर। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कलरावाला में शुक्रवार दोपहर मौत के 53 घंटे बाद आशीष उर्फ नन्हे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आशीष के परिवार वाले पोस्टमार्टम के बाद से खेत मालिक पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर अंतिम संस्कार रोक दिया था। सीओ ने अपराध निरीक्षक को इसकी जांच सौंपी और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ग्राम कलरावाला निवासी आशीष उर्फ नन्हे बुधवार सुबह सात बजे हरदासपुर गांव के नजदीक रेलवे लाइन के किनारे बेहोश पड़ा मिला था। उसके सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें थीं। उसकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस पर परिवार वालों ने खेत मालिक पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया था, जबकि कोतवाली पुलिस ट्रेन से हादसा मान रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया था। इसके बाद परिवार वाले युवक का शव अपने घर चले गए थे। शाम चार बजे घर पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने अंतिम संस्कार भी रोक दिया था। कोतवाली पुलिस ने उनकी तहरीर पर एफआईआर दर्ज नहीं की। करीब 53 घंटे बाद शुक्रवार सुबह सीओ सुनील कुमार और इंस्पेक्टर सुनील अहलावत गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को समझाकर शांत किया। सीओ ने अपराध निरीक्षक श्याम सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवार वालों ने दोपहर करीब 12 बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान युवक की मां नेमवती रोते-रोते बेहोश हो गईं। जैसे-तैसे परिवार वालों ने पानी डालकर उन्हें होश में लाया। सीओ सुनील कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। सभी पहलुओं पर जांच होगी और बाद में उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed