फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   On Sharad Purnima, the banks of Patit Pavani echoed with the cheers of Mother Ganga.

Budaun News: शरद पूर्णिमा पर गंगा मैया के जयकारों से गूंजे पतित पावनी के तट

Sun, 29 Oct 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
On Sharad Purnima, the banks of Patit Pavani echoed with the cheers of Mother Ganga.
कछला में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद
उझानी/कछला। शरद पूर्णिमा पर कछला गंगाघाट पर शनिवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। बदायूं समेत आसपास के जिले कासगंज, मथुरा, हाथरस और बरेली आदि से पहुंचे श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद सबसे पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया, फिर घाट पर ही ईष्ट देव की पूजा-अर्चना की। इसे लेकर गंगा के चारों घाटों पर खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

गंगाघाट पर शुक्रवार देर शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह शनिवार दोपहर तक चलता रहा। गंगा किनारे आश्रमों के संत और महात्माओं ने तड़के पांच बजे तक ब्रह्म मुहूर्त में आस्था की डुबकी लगा ली। तड़के से लेकर दोपहर बाद तक स्नान-ध्यान का दौर चला। श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद सूर्यदेव की उपासना के साथ ही घाट पर पुरोहितों के जरिये हवन-पूजन कराया।
विज्ञापन

पुरोहितों ने मंत्रोच्चार किया। पुरोहितों समेत ब्राह्मणों को दक्षिणा भेंट की गई। गंगा किनारे के आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। घाट पर बच्चों ने खेल-तमाशे का लुत्फ उठाया। घाट के पास लगे मीना बाजार में महिलाओं ने श्रृंगाार के सामान की खरीदारी की। महंत हरीओम शास्त्री ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस पूर्णिमा पर स्नान के बाद पूजा-अर्चना का कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

चंद्रग्रहण के बाद रविवार को भी होगा गंगा स्नान
ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के बाद गंगा स्नान करना पुण्यकारी होता है। लोग स्नान-ध्यान कर ग्रहण के बाद संत-महात्माओं को दान देते हैं। चूंकि शनिवार रात में चंद्रग्रहण शनिवार रात में पड़ा है, सो रविवार को अधिक श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए कछला घाट पर पहुंचेंगे। वैसे, भी रविवार को गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम नहीं रहती। चंद्रग्रहण की श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटने की उम्मीद है। आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed