फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   omkar singh lying stone of sub station

सपा ने जो कहा करके दिखाया: ओमकार

Sun, 27 Dec 2015 09:37 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 27 Dec 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
omkar singh lying stone of sub station
ओमकार सिंह ने सपा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सपा सरकार ने केवल चार साल में प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ  करने, गरीब कन्याओं को मुफ्त शिक्षा, छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए गए। शहर क्षेत्र में 24 घंटे बिजली एवं देहात क्षेत्रों को 16 घंटे बिजली मुहैया कराई जा रही है, जिससे किसान फसलों को भरपूर पानी दे सके।
विज्ञापन

डीसीबी चेयरमैन ब्रजेश यादव ने कहा कि उघैती और  सहसवान की जनता का शुक्रिया अदा करते हैं क्योंकि 2012 में यहां के लोगों के मजबूत साथ के चलते ही क्षेत्रीय विधायक को मंत्री बना दिया गया। कहा कि जनता के प्यार का कर्ज कभी नहीं चुका सकते हैं, इसलिए वह और उनका परिवार हमेशा कर्जदार रहेगें।
विज्ञापन

राज्यमंत्री और डीसीबी चेयरमैन को लोकेंद्र शर्मा ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान सपा के झंडे के रंग के कपड़े पहनकर आया बालक लोगों को आकर्षित करने में कामयाब रहा। सभा का संचालन सपा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राजेंद्र पाठक ने किया। इस दौरान सहसवान चेयरमैन नूरुद्दीन, सहसवान ब्लाक प्रमुख राहुल यादव, अवधेश यादव, पूर्व चेयरमैन वाहिद खां, लोकेंद्र शर्मा, जाट सभा जिलाध्यक्ष लाखन सिंह, सुरेश यादव, आनंद शर्मा, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य, जिला पंचायत सदस्य राकेश पासी, अनिल गुप्ता, इश्तकार अली, ज्ञानेंद्र शर्मा, भूशंकर गुप्ता, लालाराम शाक्य, सोनू शर्मा, अजय गुप्ता, राजेश कश्यप, गौरव रावल, प्रवेंद्र शर्मा, नेत्रपाल सिंह, रामकुंवर पासी, सौदान सिंह यादव, करतार सिंह, मुकेश पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुऐ संजू पंडित
उघैती। सभा के दौरान मोहल्ला शर्की के रहने वाले गर्गाचार्य संजू पंडित भाजपा का दामन छोड़कर सपा में शामिल हो गए। उन्हें डीसीबी चैयरमेन ब्रजेश यादव ने प्रमाण पत्र देने के बाद माला पहनाकर स्वागत किया।


खितौरा में रखी विद्युत सब-स्टेशन की नींव
उघैती। खितौरा में 10 केवीए के बनने वाले विद्युत सब-स्टेशन की नींव राज्य ग्राम्य विकास मंत्री ओमकार सिंह ने रखी। उन्होंने कहा कि सपा क्षेत्र को रोशनी से जगमगाकर ही दम लेगी क्योंकि इसका बीड़ा सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने उठा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed