फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Old wall from falling death With the wind of rain havoc

दीवार गिरने से वृद्ध की मौत हवा के साथ बारिश का कहर

Sun, 12 Jul 2015 11:50 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 12 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Old wall from falling death With the wind of rain havoc
शनिवार रात हवा के साथ मूसलाधार बरसात हुई। झमाझम बारिश के बीच सिर छिपाए बैठे लोगों को आफत ने नहीं बख्शा। जरीफनगर के एक परिवार में मकान की दीवार गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई और परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। जिले में कई जगह पेड़ उखड़ने, बिजली लाइनें टूटने और मकानों के ढहने से करीब 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए। दातागंज क्षेत्र में पशुशाला पर दीवार गिरने से तीन पशुओं की मौत हो गई। जिले में पिछले 24 घंटे में 63 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

शहर की टीचर्स कॉलोनी में लिंटर गिरने से राजेश्वरी देवी (25) घायल हो गईं। लोची नगला में सहकारी गोदाम की दीवार गिरने से गली में खेल रही बच्ची विजय श्रीवास्तव की पुत्री शीतल (11) घायल हो गई। बड़े सरकार पर बाउंड्री गिरने से जायरीन माजिद (35) और उसके बेटे यासीन (15) और नासिर (20) के हल्की  चोटे आई हैं। बरसात के कारण जेल के पीछे बना नाला धंस गया। शहर में कचहरी  परिसर में नीम का पेड़, आफीसर्स कॉलोनी डीएम रोड पर पाकड़ गिर गई। जगह-जगह होर्डिंग और बोर्ड धराशाही हो गए। कटरा ब्राह्मपुर में कई घरों में पानी भर गया। नई सड़क रोड पर गंगपुर गांव में गजराज (55) अपने मकान की दीवार गिरने से घायल हो गए।
विज्ञापन

मलबे में दबकर बुजुर्ग की थम गईं सांसें
दहगवां/जरीफनगर।
शनिवार की रात तूफानी हवा और बारिश के चलते ग्राम भोजीपुरा में पान सिंह के मकान की दीवार गिर गई। इसमें पान सिंह (75), उनके युवा पुत्र प्रेमपाल और छत्रपाल, पान सिंह के किशोर वय पोते प्रवेश, रविंद्र पुत्र छत्रपाल मलबे मे दब गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल सभी लोगों को बाहर निकाला। अधिक मलबे में दबे पान सिंह की मौके पर मौत हो गई। इधर, थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम शेखूपुरा में चंद्रपाल के मकान की दीवार ढह जाने से चंद्रपाल, किशोरी, रामदेवी, अनीता, धर्मपाल, प्रेमसिंह दब गए। किसी तरह गांव के लोगों ने इन्हें सुरक्षित निकाल लिया। सभी को चोटें आई हैं। पड़ोसी मुंशी लाल के मकान की दीवार भी गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दातागंज। क्षेत्र के गांव अमृतापुर में रामस्वरूप की पशुशाला पर दीवार गिर जाने से उसमें बंधी दो भैंसे और एक भैंसा की मौत हो गई।
तीन पशुओं समेत 40 मुर्गियां मरीं
सहसवान।
शनिवार की देर रात तेज हवा के साथ बरसात ने कहर बरपाया। इस दौरान दीवार गिरने से गाय, भैंस और बिजली गिरने से भी एक अन्य भैंस की मौत हो गई। हिंडोर में मुर्गी फार्म गिरने से चालीस मुर्गियां मर गईं। अकबराबाद की दलित बस्ती और भवानीपुर खैरू में दर्जनों मकानों में बरसात का पानी भर गया है। एसडीएम जंगबहादुर यादव और तहसीलदार नानक सिंह ने राजस्व टीम के साथ क्षेत्र का दौरा कर तेज हवा के साथ बरसात में हुए नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी है।
नगर के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी हाशिम, आसिफ के मकान ढह गए। इसी मोहल्ले की विधवा मस्सो पत्नी बिज्जन के घर की दीवार गिरने से तीन बकरियों की मौत हो गई। अकबराबाद में प्रेमपाल पुत्र नौबतराम घर की छत गिर जाने से घायल हो गया। गांव भवानीपुर खैरू में इस्माइल, मुहम्मद हनीफ के मकान ढह गए। अलहदादपुर धोबई  में मलखान पुत्र महावीर के घर की दीवार गिर जाने से एक गाय और भैंस की मौत हो गई। बिजली गिरने से गांव बसौलिया निवासी कर्रू पुत्र हमजाली की भैंस की मौत हो गई। गांव भवानीपुर खल्ली में शोकबानों और नफीसा के घर ढह गए।
एसडीएम जंगबहादुर रयादव, तहसीलदार नानक सिंह, राजस्व  निरीक्षक वीरेंद्रपाल, विचित्रपाल, थान सिंह, हल्का लेखपाल ज्ञानेंद्र  यादव, कामेश सक्सेना आदि ने क्षति आकलन कर अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी है।
पेड़ उखड़े, मकान गिरने से दो गाय दबीं
कादरचौक।
रात के समय तेज बारिश के साथ आई आंधी से कई पेड़ उखड गए। निजामाबाद मोबाइल टावर पर पेड़ गिरने से संचार व्यवस्था बाधित हुई। ब्लाक परिसर में पेड़ ब्लाक के भवन पर गिरने से छत मे दरार पड़ गई। निजामाबाद में ही उदल का मकान गिर गया। परिजनों ने भाग कर जान बचाई। सिवाया हामिदपुर में चंद्रपाल के घर की दीवार गिरने से दो गाय दब गईं।

कई लोग घायल, दो जानवर मरे
बिसौली।
भारी बारिश से गांव पनौड़ी में महेश का मकान गिर गया। लिंटर के गिरने से उनकी मां रामबेटी, पुत्र रामनरेश, सीताराम, रामकरन घायल हो गए। गांव मदनजुड़ी में राजेंद्र के मकान का लिंटर भी गिर गया। राजेंद्र की मां रामलली भी घायल हो गईं। गांव खजुरिया में हरिओम और भारती के मकान की दीवार गिर गई। सभी घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed