{"_id":"634b093a37fb882e485955e7","slug":"old-man-dies-after-consuming-poisonous-substance-badaun-news-bly500942123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाइयों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते परिवार वाले (लाल सांड़ी में प्रेमा देवी)। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव ज्योरा पारवाला में शनिवार को 60 वर्षीय नेत्रपाल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। उनकी पत्नी का आरोप है कि संपत्ति बटवारे को लेकर पति के दो भाइयों ने उन्हें जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। अभी इसमें एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
नेत्रपाल शनिवार तड़के करीब तीन बजे अपने खेत पर मिर्च की फसल देखने गए थे। उनकी पत्नी प्रेमा के मुताबिक उसे यह पता था कि नेत्रपाल फसल की रखवाली करने गए हैं। सुबह करीब छह बजे गांव के लोग खेतों की ओर गए थे। उन्होंने नेत्रपाल को खेत में तड़पते हुए देखा था। इसकी सूचना पर वह और गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें उझानी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
प्रेमा ने बताया कि नेत्रपाल के दो भाई वर्षों पहले हो चुके बंटवारे को दोबारा कराना चाहते थे। करीब आठ दिन पहले उन्होंने नेत्रपाल के साथ मारपीट भी की थी। शनिवार सुबह दोनों भाइयों ने नेत्रपाल की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। थाना पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। एसओ राजेश कौशिक ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। आरोप के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद कोई कार्रवाई होगी।