फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Old man died due to house wall collapse while rain in budaun

बारिश बनी आफत: बदायूं में कच्चे मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल

Tue, 02 May 2023 12:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 May 2023 12:42 PM IST
सार

 गांव बैरमई बुजुर्ग में सोमवार शाम बारिश के दौरान हादसा हो गया। यहां कच्चे मकान की दीवार गिर गई, जिसके नीचे बुजुर्ग दंपती दब गए। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हुई है। 

विज्ञापन
Old man died due to house wall collapse while rain in budaun
घटनास्थल पर पड़ा दीवार का मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में सोमवार शाम तेज बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिर गई। दीवार के पास खड़े बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पुलिस के अलावा तहसील प्रशासन को दी गई। 

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब छह बजे बैरमई बुजुर्ग निवासी 62 वर्षीय नरेश चंद्र अपने कच्चे मकान में दीवार के पास खड़ा था। उसकी पत्नी खाना बना रही थी। इसी दौरान तेज बारिश की वजह से दीवार गिर गई। पति-पत्नी दीवार के मलबे में दब गए। आस पड़ोस के लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें निकाला। 
विज्ञापन


हादसे में नरेश चंद्र की मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीणों ने बताया कि नरेश चंद्र अपनी पत्नी के साथ कच्चे मकान में रहते थे। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर में हुई तेज बारिश 

जिले में सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे से हवा चलने लगी। साथ ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब चार बजे तेज बारिश होने लगी। मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर गौतम ने बताया कि एक सप्ताह के मौसम इसकी तरह के बने रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी संभावना है।

शहर में हुआ जलभराव

बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल कर रख दी। नालियों में गंदगी की वजह से पानी आगे नहीं बढ़ सका। इसकी वजह से सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश बंद होने के बाद में लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में कई जगह पर पानी पास होने के बाद में कीचड़ सड़क पर फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed