{"_id":"5eada9f48ebc3e9065580de3","slug":"old-man-death-badaun-news-bly40460414","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरी समसपुर में मकान का छज्जा गिरा, बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरी समसपुर में मकान का छज्जा गिरा, बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम बरी समसपुर में शुक्रवार रात अचानक एक मकान का छज्जा ढह गया, जिसके नीचे दबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक है।
यह हादसा शुक्रवार देर रात बिनावर इलाके के ग्राम बरी समसपुर में हुआ। वहां के मांगेराम (60) ने हाल में नया मकान बनवाया था। रात में मांगेराम और उनकी पत्नी जनता देवी (55) नए मकान में छज्जा के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक रात में करीब 11 बजे अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया, जिसका मलवा बुजुर्ग दंपती के ऊपर गिरा। मलवा गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए, जिससे चीख पुकार मचने लगी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़कर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मलवा हटाकर बुजुर्ग दंपती को बाहर निकाला। परिवार वाले घायल दंपती को जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन मांगेराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। कुछ परिजन शव लेकर घर लोट गए। बाकी लोग जनता देवी को जिला अस्पताल ले गए। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया।
इधर, शनिवार सुबह हादसे की सूचना मिलने पर बिनावर पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस के समझाने के बावजूद परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुई। इस पर पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। शनिवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।