फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Oil, Pulses, and Oilseeds Worth Thousands Stolen from Grocery Store

Budaun News: गल्ला की दुकान से हजारों का तेल, दलहन व तिलहन चोरी

Thu, 16 Apr 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Oil, Pulses, and Oilseeds Worth Thousands Stolen from Grocery Store
वजीरगंज में गल्ला व्यापारी के प्रतिष्ठान में चोरी को लेकर पूछताद करती पुलिस। संवाद
वजीरगंज। गल्ला व्यापारी की दुकान में घुसे चोरों ने पहले तो सीसी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके बाद दलहन व तिलहन के 54 बैग, 300 लीटर सरसों का तेल, प्रिंटर और तिजाेरी से 20 हजार की नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने गल्ला व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा के खिन्नी मोहल्ला, वार्ड-13 निवासी सचित वार्ष्णेय पुत्र ब्रजमोहन गल्ला व्यापारी हैं। बिल्सी रोड स्थिति फौजी धर्मकांटा के पास उनकी गल्ले की दुकान है, इसी में स्पेलर भी लगा हुआ है। मंगलवार की रात करीब एक बजे चोरों ने उनकी दुकान पर धावा बोलकर सबसे पहले सीसी कैमरे क्षतिग्रस्त किए। चोर पहचान छिपाने के लिए चेहरा कपड़े से ढककर दुकान में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन

चोर यहां से 50 बैग सरसों, चार बैग मसूर, लगभग 300 लीटर सरसों का तेल और तिजोरी का ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपये चुरा ले गए। इसके अलावा दुकान में लगा प्रिंटर भी साथ ले गए। सीसी फुटेज में चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान के अंदर घूमते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने पास के गोदाम में भी हाथ साफ करने की कोशिश की, लेकिन किसी की आहट मिलने पर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम जांच में जुटी है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

मोहल्ला चौधरी सराय में घर से 15 लाख के जेवर चोरी



बदायूं। मोहल्ला चौधरी सराय में दिनदहाड़े चोरी हो गई। एक दवा कंपनी इंतजार हुसैन के अनुसार, वह 4 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे अपनी पत्नी के साथ एलपीजी गैस की पर्ची लेने टंडन प्लाजा स्थित एजेंसी पर गए थे। उस समय बच्चे घर पर सो रहे थे। करीब 10 बजे वापस लौटने पर घर का दरवाजा खुला मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो स्टोर रूम में रखी सेफ से जेवरात और करीब 20 हजार रुपये नकद गायब थे। पीड़ित ने बताया कि घर की चाबी भी गायब थी, जो अगले दिन पड़ोस में जियारत की छत पर रखी मिली। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed