फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Oil game: FIR against three more shopkeepers

तेल का खेल: तीन और दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर

Sun, 17 Apr 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Oil game: FIR against three more shopkeepers
बदायूं। बृहस्पतिवार को जिले भर में चलाए गए अभियान के दौरान बरामद नकली रिफाइंड के मामले में अब कोतवाली पुलिस ने भी तीन दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन के आदेश पर बृहस्पतिवार को जिले भर में नकली फारचून रिफाइंड को लेकर छापा मारा गया था। एसडीएम दातागंज रामशिरोमणि,, सीओ प्रेम कुमार थाना और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने म्यायूं में छापा मारा। जहां से सचिन गुप्ता की दुकान से 77 और कमल प्रताप सिंह की दुकान से 12 टिन बरामद हुए। इस पर फारचून रिफाइंड कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि विभोर मानक ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ अलापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इधर, शहर में एसडीएम सदर एसपी वर्मा और सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्रा ने नेहरू चौक पर प्रदीप एंड संस, कार्तिकेय ट्रेडर्स और अजय एंड ब्रदर्स दुकानों पर छापा मारा। इन तीनों दुकानों से 84 टिन बरामद हुए थे। विभोर मानक ने इनके खिलाफ भी पुलिस को तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली ने रात में दबा दी तहरीर
- फारचून कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि विभोर मानक ने शहर में पकड़े गए रिफाइंड के मामले में बृहस्पतिवार शाम ही कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी थी लेकिन शहर की नामी फर्मों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया। पूछने पर इंस्पेक्टर कोतवाली देवेंद्र धामा ने बताया कि उनके पास तहरीर आई ही नहीं है। अधिकृत प्रतिनिधि सुबह आएंगे। तब मामला दर्ज कराया जाएगा। जबकि विभोर का दावा था कि वह शाम को ही तहरीर दे चुके थे। सुबह उन्होंने इसकी पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। तब कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed