फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Officials of Industry Trade Board took out a procession

Budaun News: उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने निकाला जुलूस

Thu, 05 Sep 2024 04:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 05 Sep 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Officials of Industry Trade Board took out a procession
बिसौली में एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद
बिसौली। नगर पालिका परिषद की तरफ से नगर की 31 दुकानदारों को नोटिस दिए जाने के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर में जुलूस निकाला। इसके बाद में पदाधिकारियों ने एसडीएम बिसौली एसडीएम कल्पना जायसवाल को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कार्रवाई रोकने की मांग की।
विज्ञापन

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने नगर की 31 दुकानों पर कब्जे को अवैध बताते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसके बाद पालिका प्रशासन एक्शन में आ गया। ईओ अनूप राय ने इन दुकानों पर काबिज किराएदारों को दो नोटिस दिए। इसके बाद में नियमानुसार तीसरा नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने कब्जा न छोड़ने पर रिपोर्ट दर्ज कराने और दुकानें सील करने की बात कहीं।
विज्ञापन

इस कार्रवाई से नाराज उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकाला और पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने एसडीएम कल्पना जायसवाल को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपकर उत्पीड़न बंद करने, न्यायालय के निर्णय का इंतजार करने समेत किराएदार की मृत्यु होने पर कब्जाधारक को ही किराएदार मानने आदि की मांग की। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र वार्ष्णेय, लवकुछ, संजय गुप्ता, इरशाद अहमद आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed