फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Officers should work with honesty: Gulab Devi

अधिकारी ईमानदारी से करें काम : गुलाब देवी

Wed, 27 Aug 2025 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Officers should work with honesty: Gulab Devi
बदायूं। जिले की प्रभारी व माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को धर्म मानकर पारदर्शिता, तत्परता व ईमानदारी से करें।
विज्ञापन

राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सड़कों पर गड्ढे न छोड़े जाएं। काम होने के बाद प्राथमिकता से सड़क को दुरुस्त करें। जर्जर भवनों में कक्षाएं न संचालित करने, गोवंश संरक्षण स्थलों की निगरानी व नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिकारी टीमवर्क से पारदर्शी कार्य करें। प्रभारी डीएम व सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि जुलाई 2025 तक 87 कार्यक्रमों की समीक्षा में जनपद को 55 कार्यक्रमों में ए श्रेणी मिली है। मंडल में जनपद का तीसरे स्थान पर है। एक करोड़ से अधिक की 195 परियोजना पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जनपद को ए श्रेणी व मुख्यमंत्री आवास योजना में बी श्रेणी प्राप्त हुई। 317 गो-आश्रय स्थल संचालित हैं। बिल्सी बस अड्डे का कार्य पूर्ण हो गया है, जल्द लोकार्पण होगा। महिला पीएसी बटालियन के अनावासीय भवन तैयार हैं, शेष कार्य जुलाई 2026 तक पूरे होंगे। बैठक में भाजपा नेता शरदेंदु पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed