फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Officer with the working of outrage among advocates

तहसीलदार की कार्यशैली से अधिवक्ताओं में आक्रोश

Wed, 27 Jul 2016 11:28 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आज से न्यायिक कार्य से विरत रहने का लिया निर्णय
 तहसील बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को अध्यक्ष हेमेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें तहसीलदार की कार्यशैली पर पर रोष जताया गया। साथ ही 28 जुलाई से तहसीलदार कोर्ट में न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में सिंह ने कहा कि जब से तहसीलदार की तैनाती हुई है, तब से विधिक कार्यों के निस्तारण की गति काफी धीमी हो गई है। साथ ही उनका व्यवहार भी अधिवक्ताओं के प्रति ठीक नहीं है। इसको लेकर एसडीएम को कई बार अवगत कराया गया है। मगर उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया है। इसलिए अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया है कि जब तक उनको तहसील से रिलीव नहीं किया जाएगा, तब वह तहसीलदार कोर्ट में न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विधान जायसवाल को सौंपा गया। इस मौके पर रामनाथ शर्मा, संजीव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, अरुण उदय सिंह, अखिल कुमार सिंह, मुनीश सक्सेना, संदीप सक्सेना, राजीव कुमार, रामप्रकाश श्रीवास्तव, रामनिवास, उपेंद्र कुमार, बागीश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed