{"_id":"579f85be4f1c1b95302b8f49","slug":"officer-in-the-office-of-the-cattle-moving-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार कार्यालय में भेड़-बकरियां में ले जाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार कार्यालय में भेड़-बकरियां में ले जाकर किया प्रदर्शन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग कर रहे थे धनगर समाज के लोग
कार्यालय में काम ठप, पुलिस की मदद से निकाली गईं भेड़-बकरियां
अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए लोग तमाम तरीके अपनाते हैं, लेकिन धनगर समाज के लोगों ने सोमवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। धनगर समाज के तमाम लोगों ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी न करने से नाराज होकर भेड़-बकरियों को तहसीलदार कार्यालय में घुसा दिया और प्रमाण पत्र जारी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। समाज के विरोध प्रदर्शन के चर्चे नगर में खूब हुए।
धनगर समाज के लोग अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं। लगभग दो माह पहले भी प्रदर्शन किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज धनगर समाज के सैकड़ों लोगों ने पहले तो वहां पर प्रदर्शन किया। बाद में घरों से लाए तमाम भेड़-बकरियों को लेकर तहसीलदार कार्यालय घुस गए। इससे वहां वहां पर अफरा-तफरी मच गई। साथ ही सारा प्रभावित होने लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस से भी धनगर समाज की भिंडंत हो गई। पुलिस कर्मियों की मदद से बमुश्किल तहसीलदार कार्यालय को भेड़-बकरियों से मुक्त कराया जा सके। इसके बाद उन लोगों ने दोबारा प्रदर्शन करके अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की। इस मौके पर नेत्रपाल, हरवेश, मुकेश, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र, श्याम पाल सहित धनगर समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।