फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Offers from travel agencies for the Maha Kumbha trip

Budaun News: महाकुंभ के सफर में ट्रैवल एजेंसी वालों के ऑफर

Mon, 20 Jan 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 20 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Offers from travel agencies for the Maha Kumbha trip
बदायूं। महाकुंभ जाने के लिए इस बार परिवहन निगम ने तैयारी तो बहुत की लेकिन लोगों को रोडवेज की अपेक्षा प्राइवेट बसें ज्यादा भा रही है। वजह है बेहतर सुविधा व किराया भी ज्यादा न होना। परिवहन अधिकारियों ने अब ट्रैवल एजेंसी की तर्ज पर पूरी बस को बुक करने की सुविधा भी शुरू कर दी है। इसमें 50 यात्रियों की बुकिंग पर दो यात्रियों को निशुल्क कर दी है।
विज्ञापन


महाकुंभ जाने के लिए रोडवेज की बस का किराया एक तरफ से 640 रुपये का है। वहीं प्राइवेट बस वाले 1500 रुपये लौटा फेरी के ले रहे हैं। इसमें वह चाय नाश्ता व खाना भी दे रहे हैं। अगर कोई श्रद्धालु रोडवेज बस से जाता है तो उसे आने-जाने के 1280 रुपये खर्च करने होंगे। बस भी रोडवेज बस अड्डे से मिलेगी और यही पर उतारेगी।
विज्ञापन

कुंभ में बस ले जाने वाले पवन गुप्ता बताते हैं कि लोगों का उनकी सुविधा रोडवेज बस से ज्यादा पसंद आ रही है। रोडवेज में साधारण बस में सफर करने की बजाए डीलक्स बस में सफर आरामदायक होता है। इसके अलावा प्राइवेट बस में एक ड्राइवर-कंडक्टर के अलावा हेल्पर भी भेजा जा रहा है। जो यात्रियों को उनका सामान ठीक से उतारकर नीचे रखता है। आते-जाते दोनों समय खाना व चाय नाश्ता भी दिया जाएगा। इन्हीं सुविधाओं को देखते हुए लोग रोडवेज बसों की अपेक्षा प्राइवेट बसों को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बस बुक करने पर परिवहन विभाग दे रहा दो यात्रियों की छूट
प्राइवेट बसों को पछाड़ने के लिए अब परिवहन निगम ने भी नई स्कीम शुरू कर दी। रोडवेज बस का किराया एक तरफ का 640 रुपये हैं। ऐसे में 52 सीटर बस ले जाने पर 33,280 रुपये किराया बनता है। निगम ने अब इसमें भी छूट देनी शुरू कर दी है। अगर प्रधान या कोई व्यक्ति अपने गांव से रोडवेज बस ले जाए तो पूरी बस बुकिंग पर दो सवारियों का यानी 2560 रुपये की छूट मिलेगी।


कोट,
कोई भी व्यक्ति रोडवेज की बस को बुक करता है तो उसे दो सवारियों की यात्रा मुफ्त में कराने की छूट दी जा रही है। 52 सवारियों की 640 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से बुकिंग की जा रही है। यह प्राइवेट बस से सस्ता पड़ रहा है। -अजय कुमार, एआरएम, बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed