फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   offensive comment on social media

उसावां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

Sun, 05 Apr 2020 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
offensive comment on social media
बदायूं। लॉकडाउन के दौरान सिविल लाइंस और उसहैत इलाके के लोगों ने फेसबुक पर उसावां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की। उनके बारे में झूठी और भ्रामक बातें लिखीं गईं, जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने दोनों लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें सिविल लाइंस पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जबकि दूसरे व्यक्ति के खिलाफ उसहैत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

उसावां ब्लॉक प्रमुख राजेश कुमार गुप्ता के मुताबिक जब से लॉकडाउन लागू हुआ है तब से वह अपने परिवार समेत आवास विकास कॉलोनी स्थित अपने घर में रह रहे हैं। बावजूद बावजूद दो लोगों ने उनके खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी डाल दी। उनका आरोप है कि पंजाबी क्वाटर्स निवासी सचिन सिंह पुत्र राजेश्वर सिंह ने अपनी फेसबुक आईडी पर लिखा है कि ‘उसावां ब्लॉक प्रमुख को लॉकडाउन तोड़ना और पुलिस से बहस करना पड़ा भारी। मार पीटकर किया चालान, भेजा जेल’। जबकि उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम सथरा निवासी युवक ने लिखा कि ‘आखिरकार राजेश गुप्ता ब्लॉक प्रमुख उसावां हिस्ट्रीशीटर 66 ए उसहैत थाने में सलाखों के पीछे, जनता कर्फ्यू के दौरान पुलिस और पीएसी से हुई नोकझोंक के चलते नाजायज असलहों व गाड़ी के साथ धर दबोचे, लात जूतों के साथ स्वागत कर किया जेल में बंद, दाहिने हाथ में चोट आई है और जेल जाते वक्त रो पड़े’। उसावां ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि फेसबुक भ्रामक पोस्ट डालकर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। उन्हें इससे काफी पीड़ा पहुंची है। जबकि लॉकडाउन लागू होने के बाद से वह अपने घर में है। इसके बावजूद उनके खिलाफ झूठी पोस्ट डाली गईं। उन्होंने दोनों लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में तहरीर दी थी। जिस पर सिविल लाइंस पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जबकि उसहैत पुलिस ने अभी रिपोर्ट नहीं लिखी है।
विज्ञापन

उसावां ब्लॉक प्रमुख ने एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी थी थी। जिस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बाकी मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो सच्चाई निकलकर आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed