फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Of his own to help farmers : MP

अपने बूते की किसानों की मदद : सांसद

Thu, 14 May 2015 11:30 PM IST
Dataganj
Dataganj Updated Thu, 14 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Of his own to help farmers : MP

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आपदा पीड़ित किसानों की मदद को केंद्र ने राज्य सरकार की कोई मदद नहीं की। केंद्र सरकार पूरी तरह झूठ बोलती है। राज्य सरकार ने अपने बूते ही प्रदेश के दैवीय आपदा पीड़ित किसानों की मदद की है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल के जरिए लोगों की जमीन को जबरिया छीना जा रहा है। सपा ने समाज के हर वर्ग के उत्थान को महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की हैं जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है

विज्ञापन

सांसद श्री यादव आज यहां जूनियर हाईस्कूल में चेक वितरण समारोह के दौरान आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अब तक दैवीय आपदा के तहत पीड़ितों की मदद को 19 सौ करोड़ रुपया दिया गया है। इसमें बदायूं जिले को 60 करोड़ रुपये जिसमें दातागंज को 10 करोड़ रुपया दिया गया। उन्होंने दावा किया है कि रुपया खत्म नहीं पाएगा तब तक और धनराशि आ जाएगी। किसान खुश होगा तो हर कोई खुश रह सकेगा। व्यापारी भी किसान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा व्यापारियों को गुमहार कर रही है। भूमि अधिग्रहण बिल में जमीन को जबरिया छीना जा रहा है। पिछली बार लोकसभा में यह बिल पास करा लिया गया था लेकिन इस बार पास नहीं हो पाया। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि किसान के जनधन के खाते खुलवा दिए गए लेकिन रुपया एक भी नहीं आया। सपा अपनी जो भी योजना चलाती है चाहे वह समाजवादी पेंशन की हो या फिर कोई अन्य। पहले रुपया पहुंचता है बाद में खाते खुलते हैं। श्री यादव ने कहा कि भूकंप से पीड़ित लोगों की मदद को सपा के सांसद और विधायकों ने अपना वेतन दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही भाजपा पर हमला किया कि वह गरीबों को मिटाने का काम कर रही है। बोले-सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


मुडाहा में स्थायी, नगरिया खनू में बनेगा पेंटून पुल
पूर्व विधायक  प्रेमपाल सिंह यादव ने मुडाहा और नगरिया खनू गांव के निकट पेंटून पुल तथा दातागंज में बाईपास बनवाने का प्रस्ताव सांसद के सामने रखा। इस पर सांसद ने मुडाहा पर स्थायी पुल और नगरिया खनू में पेंटून पुल बनाने को हरी झंडी दे दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दातागंज में बनेगा बाईपास
बाईपास के मुद्दे पर सपा सांसद ने कहा कि पहले बदायूं का बन जाए उसके बाद यहां  बाईपास बनवाया जाएगा। जनता बिल्कुल निराश न रहे। इस पर जनता ने जोरदार तालियां बजाईं।

शैलेश पाठक के घर भी पहुंचे धर्मेंद्र
सांसद जनसभा करने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेश पाठक के यहां पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। डॉ शैलेश पाठक ने विकास के लिए सात सूत्री मांग पत्र भ्ी दिया। पाठक ने कहा जल्दी ही एक विशाल धन्यवाद रैली आयोजित की जाएगी। सांसद ने डॉ पाठक की क्षमताओं पर भरोसा व्यक्त किया। यहां पर भी सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का जिक्र किया। साथ ही कहा कि विकास के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सांसद ने  कहा कि हमारा एक ही एजेंडा है, प्रत्येक क्षेत्र में विकास की गंगा बहे। इस मौके पर विधायक आशीष यादव, सुरेश चौहान, नरेश प्रताप सिंह यादव, बलवीर यादव, सुरेश तोमर, राकेश वर्मा, ब्रजकिशोर यादव आदि शामिल रहे।
अस्पताल का किया उद्घाटन
सांसद धर्मेंद्र यादव ने नगर में बने निजाम अस्पताल का उद्घाटन किया। कहा कि डाक्टर को भगवान का कहा जाता है। इसलिए डाक्टर जनता की सेवा पूरे मनोयोग से करें।
...यह तो गलत है
सांसद ने यह भी कहा कि यहां की जनता ने विधानसभा चुनाव में लगातार चार बार से सपा को हराया है। यह गलत है। अब भविष्य में जनता सपा प्रत्याशी को ही विजयी बनाए। विकास कराने की जिम्मेदारी उनकी है।
पुष्पवर्षा करके किया स्वागत
जनसभा संबोधित करने से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने बदायूं से आते वक्त रास्ते में सराय, डहरपुरकलां, पापड़, गनगोला, मोहल्ला सड़क पर पुष्पवर्षा और फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
विधायक ओमकार सिंह यादव, आशीष यादव, प्रेमपाल सिंह यादव, नरेश प्रताप सिंह, बलवीर सिंह यादव, दलवीर सिंह यादव, इंद्रपाल सिंह यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, हाजी निजामुद्दीन, मोहम्मद जाहिद, राशिद, राजीव राज, पवन यादव आदि थे। संचालन गुलफाम सिंह यादव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed