फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Occupation of ponds in Kadar Chowk, administration silent

कादरचौक में तालाबों पर कब्जे, प्रशासन मौन

Fri, 29 Apr 2022 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Occupation of ponds in Kadar Chowk, administration silent
कादरचौक इलाके में तालाब पाटकर बनाए मकान। संवाद - फोटो : BADAUN
कादरचौक (बदायूं)। अवैध कब्जों के मामलों में बुलडोजर चला रहे प्रशासन को गौरामई और आसपास के गांवों में तालाबों पर निर्माण दिखाई नहीं दे रहा। यहां तालाबों का पटान कर पक्के मकान तक बना लिए गए हैं। यहां जांच कर निष्पक्षता से कार्रवाई कराई जाए तो कई जिम्मेदार भी कब्जा कराने के दोषी मिल सकते हैं।
विज्ञापन

योगी सरकार सरकारी जमीन व तालाबों से अवैध कब्जा हटवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्थानीय स्तर पर राजस्व विभाग इस मामले में पूरी तरह उदासीन है। गौरामई में सात तालाब हैं। इनमें पांच तालाबों पर अवैध अतिक्रमण कर मकान बना लिए गए हैं। तालाबों की ओर धीरे-धीरे कूड़ा मिट्टी डालकर समतल कर उन पर कब्जा कर लिया है। बिचौला में भी तालाब पर अवैध तरीके से मकान बना लिए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में जब ग्रामीणों ने शिकायत की तो उनके खिलाफ 120 बी की कार्रवाई भी की गई। अवैध निर्माण से तालाबों को मुक्त नहीं कराया गया। भमुइया में भी तालाब को जाने वाली पानी नहर को पाटकर मकान बना लिए हैं। जबकि जल प्रवाह या जलाशय को नियम के अनुसार किसी भी दशा में परिवर्तित नहीं किया जा सकता। कार्रवाई के नाम पर केवल चिह्नांकन ही होकर रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed