फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Observers visited the booths, saw preparations

प्रेक्षक ने बूथों का निरीक्षण किया, तैयारियां देखीं

Sun, 29 Jan 2017 11:23 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Observers visited the booths, saw preparations
प्रेक्षक ने बूथों का निरीक्षण किया, तैयारियां देखीं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बीएलओ बाहर रहने वालों से फोन पर संपर्क कर मतदान की करें अपील  
सहसवान विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के प्रेक्षक टीएन वेंकटेश ने उस्मानपुर गेस्ट हाउस में पहुंचकर अधिकारियों से चुनाव कार्यों का जायजा लिया, फिर सहसवान विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर पहुंचकर बिजली, पानी, शौचालय आदि की स्थिति का जायजा लिया।

प्रेक्षक ने थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव बस्तोई सीकरी के बूथ पर पहुंचकर बीएलओ और ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चल रहे स्वीप कार्यक्रम की प्रेक्षक ने जानकारी ली। चुनाव अधिकारियों को निर्देश देते हुए प्रेक्षक ने कहा कि मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए गांव से बाहर रहने वाले मतदाताओं की सूची बनाकर चुनाव कर्मियों के माध्यम से घर आने का आग्रह करें। इससे मतदाता घर की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस दौरान प्रेक्षक ने बस्तोई सीकरी, रसूलपुर कलां, जरीफनगर आदि बूथों का जायजा लिया। प्रेक्षक ने बाहर रहने वाले मतदाताओं के घरवालों से मोबाइल नंबर लेकर बीएलओ स्वयं या उनके घरवालों से मतदान में भाग लेने का आग्रह करने की बात कही। कहा कि यदि मतदाताओं को कोई डराए या दबाव डाले तो ऐसे तत्वों पर कड़ी निगाह रखें। चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाए। प्रेक्षक ने कहा कि समय से पहले सभी बूथों पर बिजली, पानी, रोशनी, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। प्रेक्षक ने साथ चल रहे एसडीएम और तहसीलदार से मतदाता पहचान पत्र सभी वोटरों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीएम सहसवान, सीओ सहसवान श्योराज सिंह, तहसीलदार अहिवरन, नायब तहसीलदार राजकुमार भारती, कानूनगो  थान सिंह यादव, लेखपाल गोवर्धन सिंह और थाना जरीफनगर एसओ नरेश पाल सिंह  यादव सहित दर्जनों सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed