फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Objectionable remarks on Gods and Goddesses, Karni Sena reached Kotwali

Budaun News: देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कोतवाली पहुंची करणी सेना

Thu, 27 Jul 2023 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Objectionable remarks on Gods and Goddesses, Karni Sena reached Kotwali
बिसौली कोतवाली के सामने प्रदर्शन करते करणी सेना के कार्यकर्ता।
- पुलिस को ज्ञापन देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली/दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी निवासी एक युवक ने कई जातियों के लोगों और हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। इससे तमाम लोगों में आक्रोश व्याप्त है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार देवा बुधवार दोपहर तमाम कार्यकर्ताओं के साथ बिसौली कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन देते हुए बताया कि दबतोरी निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। उसने ब्राहमण, क्षत्रिय समेत कई जातियों के लोगों और देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक कई बार आपत्तिजनक पोस्ट डाल चुका है। सभी कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनके अलावा और भी संगठन के कार्यकर्ताओं पुलिस को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

-----------
फैजगंज बेहटा के युवक ने पीएम और सीएम पर की टिप्पणी
ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव परमानंदपुर निवासी एक युवक ने देवी देवताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उसने फेसबुक पर तमाम लोगों को गालीगलौज भी लिखी है। कस्बे के संजय कश्यप, विजय, मोहित कुमार, योगेश कुमार, नीरज कुमार, कमल वघेल समेत तमाम लोगों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed