{"_id":"8a6b065af7d0cffde20470c19e5e8615","slug":"objection-to-paleka-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ की कार्यप्रणाली को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ की कार्यप्रणाली को लेकर हंगामा
sheswan
Updated Sun, 11 Jan 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी नूरउद्दीन की अध्यक्षता में बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान के संबंध में कोतवाली में उपभोक्ताओं और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बिजली विभाग के एसडीओ की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों ने कई आरोप लगाए। इस पर एसडीएम हरिशंकर यादव ने बिजली कर्मियों को सुधर जाने की हिदायत दी। कहा कि उपभोक्ताओं से सामंजस्य स्थापित कर चेकिंग अभियान चलाएं।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी वीके आर्य ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का लोड कम स्वीकृत है, वे लोड बढ़वा लें। जो लोग गलत ढंग से बिजली जला रहे हैं वे कनेक्शन ले लें। एसडीओ आर्य का इतना कहना था कि वहां मौजूद तमाम उपभोक्ता भड़क गए। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक शिकायतें करनी शुरू कर दीं। आरोप लगाया कि बिजली विभाग समय से बिल नहीं दे रहा है। किसी भी समस्या के लिए फोन करने पर काल रिसीव नहीं होती है।
विज्ञापन
हैंडबिलिंग वाले अधिक बिल के नाम पर धन उगाही करते हैं। पोल से घरों तक जाने वाली केबल में फाल्ट की शिकायत करने बावजूद ठीक नहीं किए जाते। विवश होकर उनको प्राइवेट लाइनमैन को मेहनताना देकर फाल्ट ठीक कराना पड़ता है।
विज्ञापन
चेयरमैन नूरउद्दीन और एसडीएम हरिशंकर यादव ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को जायज बताते हुए कहा कि पहले चेकिंग स्टाफ अपनी कार्य प्रणाली बदले। इसके बाद चेकिंग करे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि यदि सही तरह से चेकिंग की जाती है तो उपभोक्ता लोड बढ़वाने और बिल जमा करने में आपत्ति नहीं करेंगे।
इस मौके पर सीओ उमेश यादव, अधिशासी अभियंता एससी सागर, अवर अभियंता संतोष कनौजिया, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, नेमसिंह यादव, खलीक अहमद, अनीस नकवी, मोहम्मद आकिल, अजय भंडारी, रिहान अंसारी आदि मौजूद रहे।