फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Oath administered to newly appointed office bearers of Congress

Budaun News: कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Sat, 05 Jul 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Oath administered to newly appointed office bearers of Congress
सिंह गार्डन में कांग्रेस के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार का स्वागत करते
बदायूं। नव गठित जिला कांग्रेस कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सिंह गार्डन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार व कॉर्डिनेटर केवी त्रिपाठी ने जिला, नगर व ब्लाॅक कमेटी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से किया गया।
विज्ञापन



पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। देश में नफरत व भय का माहौल है। महंगाई, बेरोजगारी भुखमरी फैल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। कोऑर्डिनेटर डाॅ. केबी त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार के कुशासन से प्रदेश की जनता त्रस्त है। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि जिला कमेटी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद बदायूं में पार्टी मजबूत होगी। जनपद में संगठन सृजन अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है और बूथ लेवल पर कांग्रेस का संगठन और मजबूत होगा। जिलाध्यक्ष ने जिला व नगर कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने पर आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed