फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   O Khag Mrig, O Madhukar Shreni, have you seen Sita Mrig Nayani?

Budaun News: हे खग मृग, हे मधुकर श्रेनी तुम देखी सीता मृग नयनी

Fri, 10 Oct 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
O Khag Mrig, O Madhukar Shreni, have you seen Sita Mrig Nayani?
कछला में रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन करते बिल्सी विधायक। संवाद
बदायूं। सीता हरण हुआ तो व्याकुल राम वन में भटकते हैं और हर किसी से सीता के बारे में पूछते हैं। पार्श्व से चौपाई गूंजती है- हे खग-मृग हे मधुकर श्रेणी, तुम देखी सीता मृगनयनी। राम के इस भावपूर्ण चरित्र से दर्शक भी व्याकुल होकर अस्रुधार बहाने लगते हैं।
विज्ञापन

बिसौली क्षेत्र की आदर्श रामलीला दिसौलीगंज के मंच पर बुधवार की रात सीता हरण प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और सजीव मंचन हुआ। मंचन के दौरान पूरा परिसर भावुक हो उठा। स्थानीय कलाकारों ने अभिनय को जीवंत कर दिया। श्रीराम की भूमिका रामानंद तिवारी ने निभाई। इससे पूर्व जब रावण साधु के वेश में जनक नंदिनी सीता के समीप पहुंचा और मारीच ने स्वर्ण मृग बनकर श्रीराम को वन में ले गया। वह क्षण दर्शकों के हृदय को झकझोरने वाला था। चौपाई गूंजती है कि रामहि केवल प्रेम पिआरा, जान लेहू जो जाननि हारा। ने दर्शकों को भक्ति और करुणा से भर दिया। संवाद
विज्ञापन

----------------
राम वनवास लीला का मंचन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में आदर्श रामलीला क्लब की ओर से चल रहे रामलीला का मंच बुधवार की रात राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। राजा दशरथ ने अपने दरबार में घोषणा कर दी कल सुबह राम का राजतिलक होगा। राजा की बात सुन कर कैकई दुखी हो जाती है। जिसके बाद उसको दासी मंथरा ने कैकई को समझाया। मंथरा के बार-बार समझाने पर रानी कैकई के बात समझ में आ गई। तब राजा कोप भवन में जाकर पूछते हैं प्राण प्रिय तुम कैसी रूठी हुई हो। इसके कैकई भरत को अयोध्या का राजतिलक और राम को 14 वर्ष का वनवास मांगती है। तब राम का नाम सुनते ही राजा दशरथ धरती पर गिर पड़ते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रावण वध के साथ धनौली में संपन्न हुई रामलीला
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव धनौली में पिछले आठ दिनों से चल रही रामलीला के मंच पर बुधवार की रात राम और रावण में घोर युद्ध होता है। जिसमें रावण को मारने में जब राम काफी परेशान हो गए तो विभीषण के बताने राम ने रावण की नाभि का अमृत सुखाने के लिए अग्नि बाण मारा। जिससे रावण धराशायी होकर नीचे गिर जाता है। तब राम और लक्ष्मण युद्ध नीति और राजनीति जानने के लिए रावण के पास पहुंचे। श्रीराम ने रावण को प्रणाम करते हुए कहा कि हे महाज्ञानी आप हमें कुछ नीति बताएं तब रावण ने कहा की अच्छे कार्य को जितनी जल्दी करना हो उतनी जल्दी कर देना चाहिए। इस मंचन के दौरान कमेटी के अध्यक्ष देव सिंह यादव, प्रबंधक रमेशपाल सिंह, कोषाध्यक्ष चंद्रकेश श्रीवास्तव, अमित माहेश्वरी, धर्मेंद्र यादव, विकास शर्मा, मुकेश यादव, राहुल यादव, श्रीकृष्ण यादव, मालूराम यादव, अतिराज यादव, बलराम यादव, गुड्डू यादव, विनेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद


--------
जयकारों के बीच सीता ने श्रीराम को पहनाई वरमाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बगरैन। बगरैन क्षेत्र के गांव पेपल में प्राचीन शिव मंदिर में रामलीला मंच पर सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। जयकारों के बीच सीता ने श्रीराम को जयमाला पहनाई। बुधवार की रामलीला में दिखाया गया कि राजा जनक, गुरु शतानंद से आग्रह करते हैं कि वह महर्षि विश्वामित्र को श्रीराम और लक्ष्मण सहित रंगभूमि में पधारने का आमंत्रण दें। महर्षि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर धनुष यज्ञ स्थल पर पहुंचे, जहां विभिन्न राजाओं ने अपने बल का प्रदर्शन किया लेकिन कोई भी शिवधनुष को हिला तक न सका। राजा जनक हतोत्साहित हो गए। बोले- लगता है कि पृथ्वी वीरों से रिक्त हो गई है, तो मैं ऐसी प्रतिज्ञा कभी न करता। यह सुनकर लक्ष्मण आवेश में आ गए। महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पर श्रीराम ने शिव धनुष को भंग कर दिया। सीता रंगभूमि में पहुंचीं और श्रीराम के गले में जयमाला डाल दी।
उधर, धनुष टूटने की आवाज सुन भगवान परशुराम क्रोधित होकर राजा जनक के दरबार में पहुंचे। उनका लक्ष्मण के साथ संवाद देखने लायक था। इस मौके पर रामलीला अध्यक्ष दुष्यंत सिंह, मुकेश भदौरिया, राजपाल सिंह भदौरिया, रामनरेश शर्मा, योगेश सिंह, निर्दोष श्रीमाली, विनय सिंह, मुनीश शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, विनीत शर्मा, राजेश शर्मा प्रधान, नन्हे लाल मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

-------------
खुर्रमपुर भमौरी में हुआ रामलीला का शुभारंभ
रेहड़िया। समीपवर्ती गांव खुर्रमपुर भमोरी में समाजसेवी अरविंद वार्ष्णेय ने रामलीला का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की मर्यादा सभी को अपने जीवन में उतारनी चाहिए, तभी समाज सशक्त होगा। हर वर्ष की भांति आदर्श रामलीला क्लब की ओर से गांव खुर्रमपुर भमोरी में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। संवाद
-----------

कछला में रामलीला का शुभारंभ
कछला। बृहस्पतिवार की रात रामलीला महोत्सव का विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कहा कि सरकार ने वर्षों से लटके राममंदिर निर्माण की वाधाएं दूर करवाकर उसके शानदार निर्माण में सहयोग किया। इस तरह पुराना विवाद हमेशा के लिए हल कर दिया गया। रामलीला देखकर राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इसके बाद नारद मोह और रावण जन्म लीला का मंचन किया गया। इसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस मौके पर चेयरमैन जगदीश सिंह लोनिया, सुधीश श्रीवास्तव, नीरज शर्मा, शैलेष कुमार, करतार, नन्दराम वर्मा, कुलदीप कश्यप, संजय कश्यप, वीरेंद्र सभासद आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
--------
रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ

उसहैत। कासगंज के एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने फीता काटकर रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया। कमेटी के पदाधिकारियों व संभ्रांत नागरिकों ने हवन-पूजन किया। इस मौके पर सुनील वर्मा,अखिलेश गुप्ता, नरेश गुप्ता ने एमएलसी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर अभिषेक गुप्ता, मुकेश गुप्ता, बालजीत शाक्य, अनुभव गुप्ता, छत्रपाल गुप्ता, सचिन गुप्ता, वेदप्रकाश श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा। संवाद

------

कछला में रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन करते बिल्सी विधायक। संवाद

कछला में रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन करते बिल्सी विधायक। संवाद

कछला में रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन करते बिल्सी विधायक। संवाद

कछला में रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन करते बिल्सी विधायक। संवाद

कछला में रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन करते बिल्सी विधायक। संवाद

कछला में रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन करते बिल्सी विधायक। संवाद

कछला में रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन करते बिल्सी विधायक। संवाद

कछला में रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन करते बिल्सी विधायक। संवाद

कछला में रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन करते बिल्सी विधायक। संवाद

कछला में रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन करते बिल्सी विधायक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed