{"_id":"589cb9a64f1c1b875237b65a","slug":"nss-volunteers-manning-the-camp-coordinator-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोआर्डिनेटर को कैंप में नहीं मिले एनएसएस केे स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोआर्डिनेटर को कैंप में नहीं मिले एनएसएस केे स्वयंसेवक
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एपीएम पीजी कॉलेज का मामला, चौकीदार भी नहीं दे पाया जवाब
अयोध्या प्रसाद मेमोरियल (एपीएम) कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के कैंप का निरीक्षण को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से पहुंचे कोआर्डिनेटर डॉ. मनवीर सिंह को कैंप में स्यवंसेवक नहीं मिले। स्वयंसेवकों को नदारद देख उन्होंने चौकीदार से शिविर संचालन के बारे में जानकारी हासिल की। इस बीच बृहस्पतिवार को कैंप का समापन भी हो गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कोआर्डिनेटर डॉ. मनवीर सिंह बुधवार को शाम करीब पांच बजे एपीएम पीजी कॉलेज पहुंचे। कॉलेज परिसर में उन्हें स्वयंसेवकों के विश्राम स्थल को भी देखा। कोआर्डिनेटर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें चौकीदार तो मिला लेकिन उसने कैंप के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी। छात्र और छात्राओं को पांचों इकाइयों का कैंप सात दिन पहले शुरू हुआ था। कोआर्डिनेटर हालांकि चयनित गांव नहीं पहुंचे लेकिन उनका कहना है कि योजना के चयनित गांवों में दिन में जागरूकता अभियान के बाद शाम को प्रतिभागी विश्राम स्थल पर उपलब्ध होने चाहिए। कोआर्डिनेटर की मानें तो पिछली बार निरीक्षण के दौरान भी उन्हें प्रतिभागी मौके पर नहीं मिले थे। इस पूरे मामले की रिपोर्ट वह विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपेंगे। निरीक्षण को लेकर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोआर्डिनेटर जिस वक्त कॉलेज पहुंचे तब स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं चयनित गांवों में थे। इधर, बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम के साथ शिविर का समापन हो गया। समापन पर कार्यक्रम अधिकारियों के अलावा कॉलेज प्रबंध समिति के पदाधिकारी भी मौजूद थे।